scriptइस जिले को मिलीं ऑक्सीजन की 100 मशीनें, 200 से अधिक मरीजों को मिलेगी सांसें | oxygen concentrator for covid patients in ujjain | Patrika News

इस जिले को मिलीं ऑक्सीजन की 100 मशीनें, 200 से अधिक मरीजों को मिलेगी सांसें

locationउज्जैनPublished: Apr 30, 2021 07:19:52 pm

Submitted by:

Manish Gite

oxygen concentrator: जिले के तराना, बड़नगर, नागदा, खाचरौद के मरीजों को ऑक्सीजन के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा…।

ujjain.jpg

उज्जैन। शुक्रवार को जिले को 100 मशीनें राज्य शासन की ओर से दी गई।

उज्जैन। जिले में लगातार बढ़तो संक्रमण और ऑक्सीजन संकट की दिक्कतों के बीच बड़ी राहत की खबर है। जिले के लिए 100 कंसंट्रेटर मशीन मिली है। यह मशीन महिदपुर, तराना, बड़नगर, खाचरौद और नागदा तहसील को दी जा रही है।

 

यह भी पढ़ेंः बीजेपी विधायक ने की प्रदेश में एक महीने के टोटल लॉकडाउन की मांग


 

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1388115684635254789?ref_src=twsrc%5Etfw

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर राज्य शासन की ओर से यह मशीनें भेजी गई हैं। उज्जैन जिले में शुक्रवार को ऑक्सीजन बनाने वाली 100 मशीनें मिली हैं। इनमें सेकई मङीनें जिले की खाचरौद, बड़नगर, नागदा, महिदपुर और तराना भेजी जा रही हैं। इसमें से उज्जैन के माधव नगर अस्पताल में 40 और जबकि 60 मशीनें तहसीलों में भेजी जा रही हैं। इन मशीनों के जरिए कुल 220 ऑक्सीजन की सुविधा वाले बेड संचालित हो जाएंगे। जो कोरोना संक्रमितों को जरूरत के हिसाब से आवंटित किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ेंः कलेक्टर ने दिए आदेश, 10 मई की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन

 

 

https://twitter.com/bjpanilfirojiya?ref_src=twsrc%5Etfw
इस मौके पर शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शासन का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को तहसील स्तर पर ही ऑक्सीजन बेड की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके लिए तहसील स्तर पर भी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो