scriptउज्जैन के 7 गांवों के लिए लाइफ लाइन बनेगा पंचक्रोशी ब्रिज | Panchkroshi Bridge will become life line for 7 villages of Ujjain. | Patrika News

उज्जैन के 7 गांवों के लिए लाइफ लाइन बनेगा पंचक्रोशी ब्रिज

locationउज्जैनPublished: Aug 06, 2022 11:48:46 am

केडी पैलेस के पास क्षिप्रा नदी पर 13 करोड़ से नए ब्रिज निर्माण की मिली स्वीकृति, ग्राम आबुखान से होकर ग्राम कालियादेह तक के लिए निकलेगा नया रास्ता

Panchkroshi Bridge will become life line for 7 villages of Ujjain.

केडी पैलेस के पास क्षिप्रा नदी पर 13 करोड़ से नए ब्रिज निर्माण की मिली स्वीकृति, ग्राम आबुखान से होकर ग्राम कालियादेह तक के लिए निकलेगा नया रास्ता

उज्जैन। भैरवगढ़ से ग्राम कालियादेह जाने वाले मार्ग के सात गांवों के करीब 50 हजार रहवासियों की राह अब पंचक्रोशी ब्रिज से आसान होने वाली है। यहां १३ करोड़ की लागत से क्षिप्रा नदी पर १७५ मीटर लंबे नए ब्रिज बनाने की स्वीकृति मिली है। ब्रिज के बनने से केडी पैलेस का रास्ता बंद होने से गांव वालों को ८-१० किमी लंबा चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। ब्रिज का टेंडर जारी हो चुका है और अगले दो वर्ष में ब्रिज बनकर पूर्ण हो जाएगा।
क्षिप्रा नदी पर नया ब्रिज केडी पैलेस से पहले ग्राम आबूखाना के पास से बनाया जाएगा्र, जो कालियादेह ग्राम की ओर निकलेगा। करीब १७५ मीटर लंबे इस ब्रिज में २५ मीटर के सात स्पॉन बनाए जाएंगे और इसकी चौड़ाई करीब १२ मीटर रहेगी। ब्रिज के बनने से कालियादेह, उंटेसरा, बोरमुंडला, सोरियाखेड़ी, पदमाखेडुी, बदरखा, आबूखाना के गांव वालों के साथ ही पंचक्रोशी यात्रियों के लिए भी मार्ग के रहेगा। लिहाजा इसे पंचक्रोशी ब्रिज के नाम से स्वीकृत किया गया है। मप्र राज्य सेतु निगम के एसडीओ रवींद्र कटारिया के मुताबिक ब्रिज के लिए करीब १३ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इसमें ८ करोड़ रुपए से ब्रिज तथा ५ करोड़ की लागत से एप्रोच रोड बनाई जाएगी। ब्रिज के टेंडर जारी हो गए है। टेंडर स्वीकृत होने के बाद दो साल की अवधि में ब्रिज का काम पूर्ण किया जाएगा। इसमें ब्रिज बनाने का काम सेतु निगम तो सडक़ का निर्माण पीडब्ल्यूडी के माध्यम से करवाया जाएगा।
केडी पैलेस जाने की नहीं रहेगी जरुरत
ब्रिज के बनने से लोगों के सिंधिया ट्रस्ट के केडी पैलेस वाले रोड की जरुरत नहीं रहेगी। दअरसल ट्रस्ट ने पिछले दिनों अपने क्षेत्र से गुजर रही सडक़ का मार्ग बंद कर दिया था। इसके कारण क्षेत्र के एक दर्जन गांव के रहवासियों को आगर रोड होकर भैरवगढ़ जाना पड़ रहा था। इसमें ८ से १० किमी का अतिरिक्त चक्कर लग रहा था। ब्रिज बनने के बाद लोगों के केडी पैलेस जाए बगैर ही कालियादेह गांव से भैरवगढ़ आ सकेंगे।
दो ब्रिज के अतिरिक्त रहेगा तीसरा
नया ब्रिज केडी पैलेस के यहां बने दो ब्रिज के अतिरिक्त रहेगा। यहा एक ब्रिज ५४ कुंड से होकर केडी पैलेस जाता है। एक ब्रिज (रपट) केडी पैलेस के पीछे से कालियादेह गांव के लिए जाता है। यह दोनों ब्रिज भी रहेंगे और इसके अलावा तीसरा ब्रिज तैयार होगा। हालांकि इसमें एक रपट तो क्षिप्रा में पानी आते ही डूब जाती है और दूसरा ज्यादा क्षमता का नहीं है। ऐसे में तीसरा ब्रिज बनने से आम लोगों के साथ बड़े वाहन भी निकल सकेंगे।
इनका कहना
केडी पैलेस के पास ग्राम आबूखाना से कालियादेह के लिए करीब १३ करोड़ रुपए की लागत से नए ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके टेंडर जारी कर दिए हैं। ब्रिज बनने से क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचेगा।
– एसके अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री, सेतु निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो