script9 दलों के सांसद एक साथ पहुंचे महाकाल मंदिर, केंद्रीय योजनाओं का अध्ययन करने आई संसदीय समिति | parliamentary standing committee reached mahakal jyotirling | Patrika News

9 दलों के सांसद एक साथ पहुंचे महाकाल मंदिर, केंद्रीय योजनाओं का अध्ययन करने आई संसदीय समिति

locationउज्जैनPublished: Aug 25, 2021 03:30:26 pm

Submitted by:

Manish Gite

parliamentary standing committee-केंद्र की कई योजनाओं की समीक्षा करने मध्यप्रदेश दौरे पर केंद्रीय समिति…।

mahakal1.png

उज्जैन। केंद्र की संसदीय समिति के 9 सांसदों ने बुधवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। यह समिति इन दिनों मध्यप्रदेश दौरे पर है। इन्होंने उज्जैन में मंथन बैठक भी की है। यह दल अपनी रिपोर्ट जल्द ही संसद में प्रस्तुत करेगा।

खाद्य, उपभोक्ता और सार्वजनिक वितरण को लेकर गठित संसदीय स्थायी समिति के 9 सांसदों ने बुधवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। सांसदों ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मंदिर में दर्शन किए। सभी सांसद करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे और पूजा-अर्चना की।

 

उज्जैन में भी किया मंथन

यह समिति सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर अध्ययन करने के लिए मध्यप्रदेश के दौरे पर है। इसी सिलसिले में यह समिति उज्जैन भी आई थी। इसी दौरान दल के सदस्यों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। समिति के अध्यक्ष सांसद सुदीप बंदोपाध्याय हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े विषय पर हम मध्यप्रदेश में अध्ययन कर रहे हैं। अध्ययन के बाद हम अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेंगे। इसके बाद इसे सार्वजनिक किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में समिति आम जन से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी के साथ ही अपने सुझाव भी देगी। समिति राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश के दौरे पर है।

 

 

केंद्र की कई योजनाओं की समीक्षा

उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया भी इस समिति (parliamentary standing committee) में शामिल हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, भंडारण, उज्वला योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। इस समिति में 9 सांसद शामिल हैं। इनमें आम आदमी पार्टी की कविता सिंह, पश्चिम बंगाल के सांसद खगेन मुरुर, दक्षिण भारत से एम व्यंकटेश, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, वि. वेथीलिंगम, लवकेश कुमार शर्मा, खाखाई जू, तृणमूल कांग्रेस की सांसद शांता चेत्री, समेत कुछ अधिकारी भी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो