scriptहमराह में लोगों ने अपने देश की खातिर ली यह शपथ | People in Hamraah took oath for the sake of their country | Patrika News

हमराह में लोगों ने अपने देश की खातिर ली यह शपथ

locationउज्जैनPublished: Apr 21, 2019 11:59:51 pm

Submitted by:

rajesh jarwal

दशहरा मैदान पर फुटबॉल की किक और बल्ले से निकल रहे शॉट के बीच हुआ आयोजन
 

patrika

दशहरा मैदान पर फुटबॉल की किक और बल्ले से निकल रहे शॉट के बीच हुआ आयोजन

उज्जैन. स्वस्थ शरीर के लिए सुबह जल्द उठकर व्यायाम या खेलकूद जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है देश के लिए मतदान। जीवन की मजबूती स्फूर्ति से है और लोकतंत्र की मजबूती हमारे मत से है। इसी को ध्येय मेंं रख रविवार को दशहरा मैदान पर आयोजित पत्रिका हमराह में खिलाडि़यों, सामाजिक संस्था पदाधिकारियों ने पूर्ण मतदान की शपथ ली। फुटबॉल की किक, बल्ले से पड़ते चौके-छक्के के बीच ये कार्यक्रम हुआ। कुछ लोगों ने वॉकिंग की तो कुछ ने व्यायाम कर फिटनेस के लिए पसीना बहाया।
पत्रिका हमराह के इस दूसरे कार्यक्रम में दशहरा मैदान पर शहरवासियों ने विभिन्न खेल व योग गतिविधियों के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश दिया। मैदान से कोठी रोड तक कई लोगों ने वॉक किया। वहीं कुछ साइकिलिंग के जरिए सेहत के लिए फिक्रमंद नजर आए। हमराह के इस आयोजन के आखिर में सभी लोगों ने निष्पक्ष, निर्भिक व निश्चित मतदान करने की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही आव्हान हुआ कि हम सभी ओरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे ताकि देश का लोकतंत्र मजबूत हो सके।
स्वच्छ राजनीति के लिए मतदान का संकल्प
लोकसभा चुनाव अभियान के तहत स्वस्थ शरीर व स्वच्छ राजनीति पर आधारित कार्यक्रम के साथ पत्रिका के हमराह की पिछले रविवार से शुरुआत हुई। हमराह कार्यक्रम के दूसरे सप्ताह भी लोगों ने स्वच्छ राजनीति और मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करने की शपथ ली। दशहरा मैदान पर फुटबॉल और क्रिकेट के खिलाडि़यों ने लोकतंत्र में महापर्व में १९ मई को सबसे पहले मतदान करने की संकल्प दिया। साथ ही मतदान में बिना किसी लालच, जाति-धर्म से ऊपर उठकर स्वच्छ छवि के व्यक्ति को चुनने की बात कहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो