script

खिलाडि़यों ने दिखाया दम

locationउज्जैनPublished: Sep 20, 2019 10:36:07 pm

Submitted by:

Shailesh Vyas

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बारिश, कीचड़,चूरी और फिसलन के बाद भी खिलाडि़यों ने दम और जोश दिखा। विजेता खिलाडि़यों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेंगा।

Players showed strength

news,Sports,Hindi,School,Ujjain,

उज्जैन.जिले में श्रेष्ठ प्रदर्शन के बल पर संभाग के दल में शामिल होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को खिलाडि़यों ने कीचड़, चूरी से भरे मैदान और इसमें भी फिसलन की परवाह किए बगैर अपना हुनर दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। अवसर था शालेय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का। इसमें दौड़ के दौरान एक छात्र मैदान में फिसल गई। उसे मामूली चोट लगी, लेकिन प्रतियोगिता से बाहर हो गई। शहर में लगातार बारिश के कारण लगभग सभी मैदानों पर पानी और कीचड़ है। इसमें दशहरा मैदान की स्थिति बहुत खराब है। मैदान पर स्वतंत्रता दिवस की परेड के लिए डाली गई चूरी तो थी। मेदान के बड़े हिस्से में पानी और कीचड़ भी जमा था। इन हालातों में भी स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को दशहरा मैदान पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन किया गया। हालांकि शिक्षा विभाग जेसीबी अन्य उपकरणों से मैदान को ठीक करने की कोशिश की। खिलाडि़यों को चोट न लगे, इसके लिए एक दिन पहले मैदान का समतलीकरण कराया है, अतिरिक्त चूरी हटाई गई है। यह उपाय पर्याप्त नहीं रहे। इसके बाद भी जिले के सात विकासखंड़ों के खिलाडि़यों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, बाधा दौड़, गोला फेंक और अन्य मुकाबलों का आयोजन किया गया। खिलाडि़यों ने जोश के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन किया। एक छात्रा मैदान में गिरकर चोटग्रस्त हो गई। शनिवार को संभागीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता थी, लेकिन इसें आगे बढ़ा दिया है। शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद जोशी के 28 सितंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता है, इसलिए जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार और शनिवार को संपन्न कराना जरूरी था। हालांकि वर्षा को देखते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता अब २४ सितंबर को आयोजित की जाएगी।
बैसबॉल, मलखंभ, तीरंदाजी स्पर्धा की तारीख बढ़ी
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उज्जैन को तीन खेलों बैसबॉल, मलखंभ, तीरंदाजी की मेजबानी मिली है। पूर्व में यह 13 सितंबर फिर 28 सितंबर से होने वाली थी। इनके आयोजन की तारीख 1 अक्टूबर कर दी गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद जोशी के अनुसार बारिश के कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने उज्जैन में प्रस्तावित राज्य शालेय मलखंभ, मैदानी तीरंदाजी और बैसबॉल प्रतियोगिता की तारीख बढ़ा दी है। प्रतियोगिता 28 सितंबर की बजाय 1 अक्टूबर से प्रारंभ होगी और 5 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में 900 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक व प्रबंधक शामिल होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो