script

देखिए कैसे खेल रहा उज्जैन : मैदान से हटाई मुरम फिर किया खिलाडि़यों ने अभ्यास

locationउज्जैनPublished: Sep 17, 2017 07:49:34 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

उज्जैन दशहरा मैदान के बुरे हाल : पहले मैदान से मुरम हटाई, फिर खिलाडिय़ों ने शुरू किया अभ्यास

patrika

देखिए कैसे खेल रहा मध्यप्रदेश : मैदान से हटाई मुरम फिर किया खिलाडि़यों ने अभ्यास

उज्जैन. प्रदेश की सत्ताधारी सरकार का संगठन खेलगा मध्यप्रदेश अभियान संचालित कर रहा है, लेकिन उन्हीं की सरकार के दौर में खिलाडि़यों का बुरा दौर खत्म नहीं हो रहा है। खिलाडि़यों को मैदान पर मूलभूत सुविधा खुद जुटानी पड़ रही है। साथ ही साफ-सफाई भी खुद करनी पड़ रही है। एेसा ही हाल उज्जैन के दशहरा मैदान के पर अभ्यास के लिए आने वाले खिलाडि़यों के है। यहां के खिलाडि़यों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खिलाडि़यों को कभी पेयजल के लिए भटकना पड़ता है तो कभी मैदान पर गंदगी के कारण अभ्यास में परेशानी आती है। खिलाडि़यों को मैदान से मुरम हटाने की मशक्कत करना पड़ रही है। बारिश के कारण मैदान गीला हो जाता है और उससे बचने के लिए यहां मुरम डाल दी जाती है। इसके बाद खिलाडि़यों को अभ्यास में परेशानी आती है।


१५ अगस्त के समारोह के लिए डाली गई मुरम
खिलाडि़यों का कहना है कि प्रशासन की ओर से १५ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह यहां मनाया गया था। बारिश के कारण मैदान गीला हो गया था और समारोह को देखते हुए प्रशासन ने यहां मुरम डाल दी थी। समारोह हो गया, लेकिन मुरम मैदान में ही रही। इस कारण उज्जैन क्रिकेट अकादमी के खिलाडि़यों को अभ्यास के दौरान काफी परेशानी आ रही थी और खिलाड़ी गिरकर चोटिल भी हो रहे थे। शनिवार को सभी खिलाड़ी मैदान पर एकत्र हुए और उन्होंने न सिर्फ मुरम के ढेर मैदान से हटाए बल्कि मैदान पर बिछी गिट्टी को भी मैदान से हटाया। इस कार्य को पूर्ण करने में करीब २ घंटे लग गए। खिलाडि़यों के साथ अकादमी के कोच अमित चव्हाण भी साथ थे। मैदान को साफ करने के बाद खिलाडि़यों ने अभ्यास किया।


फिर बनेगी परेशानी: कोच अमित चव्हाण का कहना है कि अभी कुछ दिन बाद फिर खिलाडि़यों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नवरात्र प्रारंभ होने के बाद यहां आयोजित होने वाले गरबा के कारण खिलाडि़यों के अभ्यास में बाधा आएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो