scriptपीएम मोदी को शहीद सैनिकों के बारे में बात करने की फुर्सत नहीं और वे चुनावी रैलियों में व्यस्त है : सिंह | PM Modi is not ready to talk about martyr soldiers and he is busy in e | Patrika News

पीएम मोदी को शहीद सैनिकों के बारे में बात करने की फुर्सत नहीं और वे चुनावी रैलियों में व्यस्त है : सिंह

locationउज्जैनPublished: Feb 23, 2019 01:09:32 am

Submitted by:

Gopal Bajpai

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का विधायक मोरवाल ने किया स्वागत

patrika

pm modi,MLA,martyr,Ujjain,election rally,former Chief Minister Digvijay Singh,

बडनग़र. भाजपा की जन विरोधी नीतियों से किसानों की हालत खराब है। किसानों के प्याज का कोई खरीदार नहीं है। जीएसटी से छोटे-बड़े व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। पीएम मोदी कहते थे एक के बदले 10 सिर लाउंगा, परंतु पुलवामा आतंकवादी हमले में मारे गए सैनिकों के बारे में उन्हें बात करने की फुर्सत नहीं है और वे चुनावी रैलियों में व्यस्त है।
यह बात शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने विधायक मुरली मोरवाल के निवास स्थान पर कही और मोरवाल को जीत की बधाई दी। विधायक मोरवाल ने विश्वास दिलाया कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस पार्टी किसी भी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाती है तो हम सभी कांग्रेस उसे बडनग़र विधानसभा से विजय बनाएंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हनीसिंह बघेल, घट्टिया विधायक रामलाल मालवीय, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भागचंद काला, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष होशियारसिंह राजावत, ठा. पहाड़सिंह मकड़ावन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बद्रीलाल आचार्य, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल माली, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस इंगोरिया अध्यक्ष पप्पू पटेल, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र यादव, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण मोरवाल, पूर्व पार्षद चांद खां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन पूर्व जनपद सदस्य श्याम पुरोहित ने किया व आभार शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रईस कुरैशी ने माना। जानकारी मुकेश देवड़ा ने दी।
———–
आने वाले वर्षों में यह स्कूल प्रदेश के अच्छे स्कूलों में अपना नाम कमाएगा : सिंह
बडनग़र. आज गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना चाहता है। यहां का प्रांगण, इमारत और यहां के छात्र-छात्राओं का अनुशासन बहुत ही अच्छा है। यहां फीस भी ज्यादा नहीं है। मुझे विश्वास है आने वाले वर्षों में बडनग़र का द संस्कृति ग्लोबल स्कूल प्रदेश के अच्छे स्कूलों में अपना नाम कमाएगा। यह बात शुक्रवार को राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजा दिग्विजयसिंह ने चीर प्रतीक्षित, शैक्षणिक संस्थान द संस्कृति ग्लोबल स्कूल के नवनिर्मित भवन के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
अध्यक्षता कर रहे गृहस्थ संत अन्ना महाराज ने कहा कि इस स्कूल के विद्यार्थियों को प्रतिदिन एक रोटी गाय को खिलाने की बात कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मप्र शासन नर्मदा विकास एवं पर्यटन मंत्री सुरेंद्रसिंह (हनीसिंह) बघेल ने तहसील के विद्यार्थियों के लिए इए स्कूल को बड़ी सौगात बताया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह सिसौदिया, विधायक मुरली मोरवाल, घट्टिया विधायक रामलाल मालवीय, जिपं अध्यक्ष करण कुमारिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, डॉ. लियाकतअली कापडिय़ा, डॉ. नरेंद्रसिंह राजावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती एवं संस्था के पितृ पुरुष डॉ. सवाईसिंह सिसौदिया के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। पूर्व विधायक एवं स्कूल के डायरेक्टर विरेन्द्रसिंह सिसौदिया ने स्वागत भाषण में कहा कि तहसील के नौनिहालों को संस्कारित, सुशिक्षित एवं सर्वागीण रूप से विकसित करने के उद्देश्य से द संस्कृति ग्लोबल स्कूल का शुभारंभ किया है। तहसील के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर जाना होता था, जिसमे पैसे और समय दोनों की बर्बादी होती थी। आने वाले समय में इस परिसर में स्कूल के साथ सर्वसुविधाजन अस्पताल, डेयरी फॉर्म एवं रिसोर्ट की सुविधा भी दी जाएगाी। अतिथियों का पुष्पमाला, प्रतीक चिह्न एवं शॉल से स्वागत डायरेक्टर डॉ. लियाकतअली कापडिया, डॉ. नरेन्द्रसिंह राजावत, अनिता सिसौदिया, चंद्रभानसिंह चंदेल, डॉ. सुरुचि सिसौदिया, तनुजा सिसौदिया ने किया। वर्ष 2018-19 का आय-व्यय की जानकारी विद्यालय की प्राचार्या परमप्रीत कौर ने दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, गणमान्यजन, पत्रकारगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया। संचालन पं. इन्द्रजीत उपाध्याय एवं आभार कृष्णराजसिंह सिसौदिया ने माना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो