scriptप्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर में कर सकते हैं महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण | PM Modi may inaugurate Mahakal Corridor in October | Patrika News

प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर में कर सकते हैं महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण

locationउज्जैनPublished: Sep 13, 2022 01:32:41 am

Submitted by:

rajesh jarwal

जून में प्रस्तावित था दौरा लेकिन चुनाव की वजह से निरस्त हुआ था कार्यक्रम

PM Modi may inaugurate Mahakal Corridor in October

जून में प्रस्तावित था दौरा लेकिन चुनाव की वजह से निरस्त हुआ था कार्यक्रम


उज्जैन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्टूबर माह में उज्जैन आने की संभावना है। वे यहां 750 करोड़ की लागत से बने महाकाल कॉरिडोर, फैसिलिटी सेंटर और अन्य का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि उनके आने का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी का उज्जैन आगमन का कार्यक्रम पूर्व में जून में प्रस्तावित था। उस समय पीएम मोदी के कार्यक्रम और उनके महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर तैयारी अंतिम चरणों मे थी। मोदी के आगमन को देखते हुए खुद मुख्यमंत्री ने शहर आकर तैयारियों का जायजा लिया। ऐनवक्त पर प्रदेश में निगम चुनाव की घोषणा होने से पीएम मोदी का दौरा निरस्त हो गया। इसके बाद से संभावना जताई जा रही थी कि पीएम मोदी अक्टूबर या नवम्बर माह आ सकते हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी के अक्टूम्बर माह के दूसरे सप्ताह में शहर आने की संभवना जताई जा रही है। वहीं मोदी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने महाकाल कॉरिडोर सहित अन्य निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुट गया है।
मोदी के शहर आगमन को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि अक्टूबर में उनके आने की संभावना है। अभी उनका अधिकृत कार्यक्रम नही आया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो