उज्जैन

विश्व रिकॉर्ड की तैयारी, एक साथ बनेंगी दो हजार गणेश प्रतिमाएं

पर्यावरण संरक्षण के गणेश उत्सव के दौरान मिट्टी की गणेश मूर्ति निर्माण और स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उज्जैनAug 19, 2017 / 12:22 pm

Gopal Bajpai

ganesh murti,world record,Ganesh statue,ganesh puja

उज्जैन. पर्यावरण संरक्षण के गणेश उत्सव के दौरान मिट्टी की गणेश मूर्ति निर्माण और स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति की ओर से अभियान और कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस की क्रम में २२ अगस्त को कृषि उपज मंडी में एक साथ दो हजार से अधिक मिट्टी के गणेश का निर्माण किया जाएगा।
लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति की ओर जिला प्रशासन, उज्जैन मंडी तथा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से चल रहे अभियान को लेकर कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के निर्माण के लिए 22 अगस्त को मंडी परिसर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा प्रतिमा निर्माण किया जाएगा।
महाआयोजन समिति के संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा ने बताया कि 22 अगस्त को मंडी परिसर उज्जैन में शहर के दो से ढ़ाई हजार विद्यार्थी आकर एक साथ मिट्टी की गणेश मूर्तियों का निर्माण करेंगे। यह एक वल्र्ड रिकॉर्ड होगा। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम इस अवसर पर मौजूद रहेगी। शासकीय स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी सम्मिलित होंगे। निर्माण के बाद विद्यार्थी मूर्तियां घर ले जाएंगे। विद्यार्थियों को स्कूलों से मंडी तक लाने के लिये वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
एक लाख मूर्तियों के निर्माण का लक्ष्य : बैठक में कलेक्टर संकेत भोंडवे ने अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिट्टी की गणेश मूर्तियों का निर्माण एक गतिविधि नहीं होकर एक निरन्तर प्रक्रिया के रूप में संचालित की जाए। आगामी वर्ष के लिए एक बड़ा लक्ष्य रखा गया है। करीब एक लाख मिट्टी की मूर्तियों का निर्माण आगामी वर्ष में किया जाएगा। मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने बताया कि आयोजन में मंडी प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। अनाज तिलहन व्यापारी संघ भी योगदान देगा। मंडी परिसर में आयोजन के लिए एक-एक हजार लीटर क्षमता के आरओ संयंत्र उपलब्ध हैं। इनके माध्यम से फील्टर वाटर उपलब्ध होगा। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाएं भी रहेंगी। मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के निर्माण में भी नागरिक सहयोग करेंगे। बैठक में सुरेन्द्रसिंह
अरोड़ा, गोविंद शर्मा,जगदीश पांचाल, दिलीप गुप्ता, विक्रम
सिंह पटेल, मुकेश हरभजनका, कन्हैयालाल मीणा, जितेन्द्र अग्रवाल, हजारीलाल मालवीय आदि उपस्थित थे।
मंडी परिसर में मूॢत वितरण 25 को
कालूहेड़ा ने मंडी परिसर में मिट्टी की गणेश मूर्तियों के वितरण आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया। कृषि उपज मंडी परिसर उज्जैन में मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। करीब साढ़े तीन फीट की 300 मूर्तियों का वितरण होगा। इसके लिए संस्थाओं को पंजीकृत कर लिया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.