scriptअस्पताल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पूछताछ के दौरान एक को आया अटैक, प्रेग्नेंट मिली एक लड़की | prostitution racket running in Charak Hospital at ujjain | Patrika News

अस्पताल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पूछताछ के दौरान एक को आया अटैक, प्रेग्नेंट मिली एक लड़की

locationउज्जैनPublished: Sep 22, 2019 04:31:59 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

अस्पताल में सेक्स रैकेट के खुलासे से शहर में है हड़कंप

890.jpg
उज्जैन/ शहर के बड़े अस्पताल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इस मामले पुलिस ने ऐसे तो आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें पांच के खिलाफ ही प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आठ में से छह युवक और दो महिलाएं थीं। एक युवक को पूछताछ के दौरान हार्ट अटैक आ गया। उसके बाद उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के चलते पास्को एकट भी लगाया है। वहीं, पुलिस अब गर्भवती नाबालिग के सामने इन आरोपियों की तस्दीक भी करवाएगी। पुलिस ने देह व्यापार के चलने की आशंका के चलते चरक अस्पताल में दबिश देकर दो महिला सहित छह युवकों को पकड़ा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि कुछ युवक मिलकर अस्पताल में में अनैतिक कार्य करवा रहे हैं।
7878_1.jpg
एक लड़की है नाबालिग
इनमें पकड़ाई एक नाबालिग लड़की गर्भवती भी निकली थी। जब उससे पूछताछ की तो सारा मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को देह व्यापार के इस धंधे में जुड़े पांच युवकों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपियों में गोलू, अल्तमत, मोहन, सोनू और सलमान शामिल है। इन सभी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
Sex Racket
IMAGE CREDIT: Patrika
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से अब नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की जांच होगी। इसके लिए इनकी लड़की के सामने तस्दीक करवाई जाएगी। हालांकि पुलिस आरोपियों से अस्पताल में चल रहे अनैतिक कार्य में शआमिल अन्य लोगों के बारे में भी पड़ताल कर रही है। सूत्रों की मानें तो पूरे मामले में अस्पताल स्टॉफ से जुड़े लोग शामिल हैं, जिनकी जानकारी में सबकुछ था।
High profile sex racket disclosed before election, many detained
IMAGE CREDIT: net
एक महिला चला रही थी रैकेट
चरक अस्पताल में देह व्यापार के पीछे क्षेत्र की एक महिला है। जो अस्पताल से पूरा गिरोह संचालित कर रही थी। इस महिला के पास से पांच-छह लड़कियां हैं। इनमें से कुछ नाबालिग है। महिला से कुछ लड़के जुड़े थे जो ग्राहक लाते थे। ग्राहकों को अस्पताल की सूनी मंजिल पर लड़कियों के साथ भेजा जाता था। चूंकि रात के समय में ऊपर की मंजिल पर कोई नहीं आता-जाता था।
इसी का फायदा देह व्यापार से जुड़े लोग उठा रहे थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो इसमें कुछ कर्मचारियों से भी सांठगांठ थी। जो इनको लिफ्ट में ले जाने और निगरानी करने का काम भी करते थे। पिछले दिनों एक नाबालिग के पकड़ाने औऱ उसके गर्भवती निकलने पर पुरा खुलासा हुआ।
एसएसपी क्राइम प्रमोद सोनकर ने कहा कि चरक अस्पताल में देह व्यापार में पकड़े आरोपियों पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। गर्भवती नाबालिग लड़की से इनकी तस्दीक भी करवाई जाएगी। मामले में अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।
अस्पताल ने बैठाई जांच
चरक अस्पताल में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद अस्पताल प्रशासन भी हरकत में आया है। सीएमएचओ डॉ महावीर खंडलेवाल का कहना है कि उन्होंने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर पूरे मामले की विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ऊपर की मंजिल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। एक-दो दिन में यह लग जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो