script

भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक डे पर ‘अज्ञातवास’ में रहे राहुल गांधी

locationउज्जैनPublished: Dec 01, 2022 01:35:12 am

Submitted by:

Nitin chawada

भारत यात्री और कांग्रेस के सूत्र राहुल के गुजरात जाने की बात कहते रहे, वहीं कुछ लोग कहते रहे वह गुरु सांदीपनि इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस स्थित कैंप-1 में ही रहे।

भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक डे पर 'अज्ञातवास' में रहे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक डे पर ‘अज्ञातवास’ में रहे राहुल गांधी

उज्जैन. भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक डे बुधवार को राहुल गांधी ‘अज्ञातवासÓ पर रहे। भारत यात्री और कांग्रेस के सूत्र राहुल के गुजरात जाने की बात कहते रहे, वहीं कुछ लोग कहते रहे वह गुरु सांदीपनि इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस स्थित कैंप-1 में ही रहे। वह मंगलवार को आमसभा के बाद कंटेनर में गए, तो बुधवार को पूरा दिन वहीं रहे। हालांकि आखिरी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका कि राहुल गुजरात गए थे या कंटेनर में ही रहे। इधर, भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह ६ बजे अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। इसी दौरान घट्टिया विधानसभा के नजरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद जयराम रमेश और मप्र के पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनौत पत्रकारों से रूबरू होंगे।
भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह ६ बजे सुरासा से निकलकर ६ किमी दूर पहला पड़ाव ढाबला गांव में टी ब्रेक लेगी। इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा करीब ७ किमी दूर नजरपुर में लंच ब्रेक लेगी। दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता पत्रकारों से चर्चा करेंगे। नजरपुर से चलने के बाद राहुल गांधी को घट्टिया में पांच मिनट का ब्रेक लेंगे, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके बाद ८ किमी चलने पर रूपाखेड़ी फंटे पर नुक्कड़ सभा होगी। यहां से 6 किमी दूरी पर झालार में रात्रि विश्राम होगा। यह जानकारी कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने दी।

ब्रेक डे पर ९ बजे झंडा वंदन

भारत जोड़ो यात्रा का बुरहानपुर से मप्र में प्रवेश हुआ, जिसके बाद 240 किलोमीटर का तय कर बुधवार को उज्जैन में ब्रेक डे रहा। यात्रा के एजेंडे को देखें तो प्रतिदिन सुबह ५.३० बजे झंडा वंदन के बाद ६ बजे यात्रा प्रारम्भ होती है, वहीं अवकाश (ब्रेक)के दिन फ्लेग होस्टिंग सुबह ९ बजे तय है। बुधवार को उज्जैन में अवकाश के दिन सुबह ९ बजे झंडा वंदन हुआ, जिसके बाद भारत यात्रियों की दिनचर्या प्रतिदिन से अलग रही। एक यात्री ने अपनी पढऩे की रुचि बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे दिन अपने साथ लाई पुस्तकें पढ़ी, वहीं कुछ ने साथ बैठकर अब तक की यात्रा के पल साझा करना बताया।
अब तक की यात्रा
७ सितंबर को कन्याकुमारी से चली भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार ३० नवंबर को उज्जैन के सुरासा गांव में ८३वां दिन रहा। बुधवार को एक दिन के विश्राम के बाद एक दिसंबर गुरुवार को यात्रा फिर से शुरू हुइ। अब तक यात्रा 36 जिलों में जा चुकी है। यात्रा श्रीनगर में खत्म होगी और अभी यात्रा को 1209 किलोमीटर की दूरी और तय करना है। बुरहानपुर से उज्जैन तक भारत जोड़ो यात्रा ने सात दिन में 240 किलोमीटर की दूरी तय की। पहले यात्रा इंदौर में एक दिन का विश्राम लेने वाली थी, लेकिन बाद में तय शेड्यूल में बदलाव करते हुए यह विश्राम उज्जैन के सुरासा गांव में तय किया गया। बदलाव के चलते ३० को उज्जैन पहुंचने वाली यात्रा एक दिन पहले 29 नवंबर को पहुंची।

ट्रेंडिंग वीडियो