scriptबारिश ने खोली 189.23 करोड़ की सड़क की पोल | Rain paved the way for 189.23 crores | Patrika News

बारिश ने खोली 189.23 करोड़ की सड़क की पोल

locationउज्जैनPublished: Sep 25, 2018 07:53:23 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

चामुंडा माता ओवर ब्रिज पर मौजूद गड्ढे दे रहे दुर्घटना को न्यौता

patrika

बारिश ने खोली 189.23 करोड़ की सड़क की पोल

नागदा। बीते दिनों की बारिश ने १८९.२३ करोड़ की सड़क पर बने पुल की पोल खोल दी है। दरअसल स्टेट हाइवे नंबर १७ पर मौजूद चंबल ओह्वर ब्रिज पर बारिश के कारण जगह- जगह गड्ढे हो गए है। परेशानी यह है, कि गड्ढे हादसे को न्यौता देने के साथ ही जाम की स्थिति निर्मित कर रहे हैं। विड़बना यह है, कि मार्ग पर परेशानी रात्रि के दौरान अधिक होती है। रात के अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना होना लाजमी है। बता दें, कि स्टेट हाइवे नंबर १७ पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को अफसरों ने भी स्वीकार किया है। हादसों को लेकर एमपीआरडीसी प्रबंधन ने एक विधानसभा में एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है। हालांकि सरकारी मशीनरी ने 43 दुर्घटनाओं को स्वीकारा है। जिसमें 8 लोगों की मौत व हादसे में 7१ लोगों के घायल होने की जानकारी है। लाइट नहीं, बारिश से हुए गड्ढे करीब दो एक किमी लंबे चंबल ब्रिज पर छोटे बड़े मिलाकर करीब एक दर्जन से अधिक गड्ढे है। जिसका प्रत्यक्ष कारण जिम्मेदारों द्वारा समय-समय पर मेटेनेंस नहीं किया जाना है। बता दें, कि मेटेेनेंस को लेकर अफसरों की नींद तब खुलती है। जब तक कोई बड़ा हादसा या किसी की मौत ना हो जाए। वरन ब्रिज की देखरेख का जिम्मा कोई नहीं लेता। बीते १८ फरवरी २०१८ को दो बाइक की टक्कर में ०३ लोगों ने जान गंवा दी थी। ११ दिसंबर २०१७ को पिकअप व ट्रक की टक्कर में ११ लोग बुरी तरह घायल हुए थे। अंधे मोड़ से संकेतक गायब करोड़ों के मार्ग पर एमपीआरडीसी अफसरों ने संकेतक व अंधे मोड़ के साइन बोर्ड लगाना जरुरी नहीं समझा। अफसरों से पूछे जाने पर तर्क है, कि मार्ग पर अंधे मोड़ों को चिह्नित कर संकेतक लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। जवाब सुनकर अचरज होता है, कि एक बार में तीन लोगों की जान जाने के बाद भी अफसरों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन मार्ग पर तेज वाहनों की गति कम करने के लिए कोई प्रयास करना मुनासिब नहीं समझता। अधिकारियों की उदासीनता के चलते मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
ऐसा है सड़का का आधार

मार्ग का नाम उज्जैन जवारा राज्य मार्ग क्रं १७ मार्ग की लंबाई ९५.२३ किमी कंसेशनायर टॉपवर्थ टोलवेज प्रालि. मुबंई अपाईन्टेड तिथि १३.०१.२०११ परियोजना की लागत १८९.२३ करोड़ (स्त्रोत : लोक निर्माण विभाग )
इनका कहना

नागदा चामुंडा माता ओह्वर ब्रिज पर बारिश के चलते गड्ढे हुए है। इस बात की जानकारी आपसे मिली है। फॉलोअप मिलते ही रिपेयरिंग कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। बीते दिनों ही मार्ग पर मौजूद गड्ढों का पेज वर्क किया गया है। आरके जैन संभागीय महाप्रबंधक एमपीआरडीसी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो