उज्जैन. अखंड भारत के अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराजसिंह चौहान की ८७३वीं जयंती रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में मनी। महासभा जिलाध्यक्ष बलवीरसिंह पंवार, यात्रा संयोजक बहादुरसिंह राठौर, बादलसिंह चौहान आदि ने बताया कि सामाजिक न्याय परिसर, आगर रोड से शाम 4.45 बजे यात्रा शुरू हुई नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रात 7.45 बजे सामाजिक न्याय परिसर पहुंची। इस दौरान 15 जगह विभिन्न संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में 15 घोड़े, 3 अखाड़े, दो बैंड, 3 डीजे शामिल थे। इस दौरान सम्राट पृथ्वीराजसिंह चौहान व मोहम्मद गौरी के बीच हुए युद्ध को दिखाया गया। यात्रा में अंगदसिंह भदौरिया राष्ट्रीय महामंत्री अभा क्षत्रिय महासभा, राजेशसिंंह कुशवाह युवा राष्ट्रीय महामंत्री, राजेशसिंह भदौरिया, अरविंदसिंह चौहान, महेंद्रसिंह बैस, बुद्धिसिंह सेंगर, रवींद्रसिंह तोमर, अरविंदसिंह सेंगर, दीपकसिंह तोमर, जयवीरसिंह सेंगर, उषा पंवार, शोभा सोलंकी, सुषमा परमार, आशा सेंगर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। करीब 4 हजार समाजजन मौजूद थे।