scriptबदमाश के शिकंजे में फंसी विधवा, घर में घुसकर की छेड़छाड़ | rape attempt with widow | Patrika News

बदमाश के शिकंजे में फंसी विधवा, घर में घुसकर की छेड़छाड़

locationउज्जैनPublished: Dec 20, 2017 01:17:41 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

विधवा महिला से परिचित ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो हिस्ट्रीशीटर छत कूदकर भाग निकला।

Rape

Widow

उज्जैन. रातडिय़ा निवासी विधवा महिला से परिचित ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो हिस्ट्रीशीटर छत कूदकर भाग निकला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मनचले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि रातडिय़ा निवासी ३५ वर्षीय महिला के साथ पानबड़ोदिया निवासी मानसिंह ऊर्फ गुड्डू पिता लालू बंजारा ने छेड़छाड़ की। आरोपी भैरवगढ़ और पानबड़ोदिया का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। मंगलवार शाम को आरोपी पीडि़ता के घर में घुसा और बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया। उसके साथ ज्यादती का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो गुड्डे छत से कूदकर भाग निकला। घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायत की। महिला की शिकायत पर गुड्डू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। महिला के पति की मौत दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसके बाद से महिला अकेली रहती है।

पालतु कुत्ते ने काटा , प्रकरण दर्ज
उज्जैन . पालतु कुत्ते का काटना मालिक पर भारी पड़ गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि कमल पिता श्यामलाल राठौर निवासी माधौपुरा को गांव के ही गोविंद बैरवा के कुत्ते ने काट लिया। कमल का आरोप है कि गोविंद ने जानबूझकर कुत्ते से कटवाया। कमल की शिकायत पर गोविंद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

महिला को टक्कर मारी
उज्जैन. गांव से अस्पताल आई महिला को मोटसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि कलावती पति मदनलाल मालवीय निवासी बिछड़ौद को मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी १३ एमई ३६६७) के चालक ने टक्कर मार दी। पेट दर्द और बुखार के चलते महिला माधव नगर अस्पताल में उपचार के लिए आई हुई थी। दवाई लेने के बाद अस्पताल के बाहर निकलने पर मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो