उज्जैन

सिर्फ एक पेड़ दूर कर सकता है आपके घर-ऑफिस का वास्तु दोष

जानिए किस दिशा में कौनसा पौधा लगाने से बदल जाएगा आपके घर- ऑफिस का वास्तु

उज्जैनOct 17, 2021 / 12:59 pm

Hitendra Sharma

उज्जैन. अगर आप परेशानियों से घिरे हैं कोई उपाय नहीं सूझ रहा है तो आप अपने घर या ऑफिस के वास्तु पर ध्यान देकर छोटा सा प्रयोग करें तो आपकी किस्मत बदल सकती है। घर में सुख शांति आ सकती है और ऑफिस से व्यापार में चमत्कारिक परिणाम सामने आ सकते हैं।

वास्तुशास्त्र को लेकर लोगों में कई भ्रांतियां हैं, लेकिन अज्ञानता के कारण हमारी ये सदियों पुरानी परंपरा बाजारवाद की जकड़ में आ गई है। असल में वास्तुशास्त्र तोडफ़ोड़ करना नहीं, बल्कि लैंड एनर्जी का पॉजिटिव तरीके से इस्तेमाल करना है। वास्तुशास्त्र हमारे देश में पांच हजार साल पुराना है, जो स्थापत्य वेद से निकला है। इसमें सब कुछ लॉजिकल होता है। भारत में इसे हवा की दिशा के हिसाब से तैयार किया है।

IMAGE CREDIT: vastu tips for home

घर में पेड़ लगाने से हरियाली आती है और घर में रहने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं, लेकिन कई बार आपके द्वारा लगाए गए पेड़-पौधे अच्छे परिणाम नहीं देते, क्योंकि उनमें वास्तुदोष होता है। तो आइए जानें, वास्तुदोष कैसे दूर करें ?

– घर की पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ होने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

– घर की पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ लगा हो तो इससे घर में भय और निर्धनता आती है।
– घर की दक्षिण दिशा में पाकड़ और कांटेदार पेड़ होने से घर में रोग पनपते हैं।

– घर की दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ शुभ फलदायक होता है।

– घर के पिछवाड़े या दक्षिण की ओर फलदार वृक्ष शुभ होते हैं।
– घर के उत्तर में गूलर और नींबू का पेड़ होने से आंखों से संबंधित बीमारियां होती हैं।

– पूर्व और उत्तर दिशा में फलदार पेड़ लगाने से संतान पीड़ा अथवा बुद्धि नाश होता है।
– तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। घर के दक्षिण में तुलसी का पौधा कठोर यातना देता है।

tulsi_plant.jpg

ये पेड़ शुभ फल देते हैं
तुलसी: यह पौधा नकारात्मकता दूर करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर या ऑफिस की पूर्व दिशा या पूर्व-उत्तर के कोने में रखना चाहिए। इससे धन लाभ और मानसिक शांति मिलती है। इस पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।

aak_white_madar.jpg

सफेद मदार: यह पौधा पूर्व-उत्तर के कोने में या इन दिनों दिशाओं में लगाया जा सकता है। इससे धन लाभ और अचानक फायदा होता है। इस पौधे के शुभ फल से हर तरह के काम सिद्ध होते हैं और दुश्मनों पर जीत मिलती है। मनमुटाव नहीं होता और प्रेम बना रहता है।

banana_plant_vastu.jpg

केले का पेड़: वास्तु शास्त्र के अनुसार केले का पेड़ ईशान कोण में यानी पूर्व-उत्तर दिशा में होना चाहिए। इस पेड़ के प्रभाव से मन शांत रहता है। आकर्षण बढ़ता है। हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। इसके प्रभाव से घर में शांति और सुख बढ़ता है।

amla_plant_vastu.jpg

आंवला: यह पेड़ हर तरह का पाप खत्म करता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवला के वृक्ष पर सभी देवताओं का वास है। घर या ऑफिस में आंवले का पेड़ उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे हर तरह की इच्छाएं पूरी होती हैं और घर का हर तरह का कष्ट निवारण हो जाता है।

ashoka_plant.jpg

अशोक: इस पेड़ को घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे हर तरह का दोष खत्म होता है। सेविंग बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है।

Home / Ujjain / सिर्फ एक पेड़ दूर कर सकता है आपके घर-ऑफिस का वास्तु दोष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.