scriptपूर्व विधायक के इकलौते पोते की मौत, जन्म दिन की पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा | road accident in ujjain advocate killed | Patrika News

पूर्व विधायक के इकलौते पोते की मौत, जन्म दिन की पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

locationउज्जैनPublished: Mar 01, 2021 12:10:16 pm

Submitted by:

Manish Gite

सड़क से चार इंच ऊपर निकला था सीवेज का ढक्कन, बाइक दो फीट उछली और हो गया हादसा…।

ujjain.png

 

उज्जैन। एक निजी कंपनी के सीवर लाइन प्रोजेक्ट ने शहर की सभी सड़कों को खोद कर बदहाल कर दिया है, अब शहर में वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। सड़क खोदने के बाद ठीक की गई सड़क और खराब हो गई, चेम्बर के ढक्कन 6 से 8 इंच तक उपर उठे हैं, इन पर तेजी से बाइक का पहिया निकलता है तो बाइक एक फीट तक उछल जाती है।

 

शनिवार की रात को भी गदापुलिया से इंदौर गेट की तरफ जा रहे वकील की बाइक चेम्बर के ढक्कन से उछल कर डिवायडर से टकरा गई। हादसे में वकील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 1.30 बजे की है, शहर के वकील अक्षत पिता उमेश शर्मा (23) निवासी क्षीरसागर दोस्त की जन्मदिन की पार्टी से बाइक से लौट रहे थे। तभी गदा पुलिया से इंदौर गेट की तरफ आते समय 50 की स्पीड में चल रही थी।

 

अचानक सामने आए चेम्बर के ऊंचे उठे ढक्कन पर बाइक का अगला पहिया चढ़ गया। स्पीड होने की वजह से बाइक करीब दो फीट उपर उछली और डिवाइडर पर जा गिरी। हादसे में अक्षत को सिर में गंभीर चोंट आई। उनके पीछे दोस्त बाइक पर सवार होकर आ रहे थे, दोस्तों ने बाइक से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

पूर्व विधायक का पोता था अक्षत

अक्षत के पिता उमेश शर्मा व्यवसायी हैं। जबकि उनके दादा नारायण प्रसाद शर्मा महिदपुर के विधायक रह चुके हैं। वे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अक्षत इकलौता पुत्र था। जिसकी चैंबर की वजह से जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में सीवर लाइन कंपनी के खिलाफ आक्रोश नजर आया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zglw2
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो