scriptसड़क निर्माण बना रहवासियों के लिए मुसीबत | Road construction became a problem for residents | Patrika News

सड़क निर्माण बना रहवासियों के लिए मुसीबत

locationउज्जैनPublished: Nov 18, 2019 12:43:07 am

Submitted by:

Mukesh Malavat

कार्य प्रगति पर होने का सूचना बोर्ड नहीं होने से राहगीर हो रहे परेशान

Road construction became a problem for residents

कार्य प्रगति पर होने का सूचना बोर्ड नहीं होने से राहगीर हो रहे परेशान

नागदा. नगर पालिका की अगुवाई में किए जाने वाले निर्माण शहरवासियों के लिए जाम की स्थिति निर्मित कर रहे हैं। हालत यह हो रहे हैं कि शहर के प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे है। ऐसे में वाहनों की टक्कर से वाहन चालकों में आपसी विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।
परेशानी का मुख्य कारण यह है कि, बीते कई माह से रुके हुए सड़क निर्माण के अधूरे कार्य को एका-एक शुरु कर दिया गया है। निर्माण के दौरान लगाए जाने वाले कार्य प्रगति के सूचना बोर्ड भी मार्ग से नदारद है। दरअसल शहर में बीते कई माह से रुके हुए सड़क निर्माण कार्यों को एकाएक शुरु किया गया है। निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा सड़क पर गड्ढे खुदवा कर कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार की लापरवाही यह है कि निर्माण कार्य प्रगति पर होने का किसी भी प्रकार का कोई सूचना बोर्ड नहीं है। ऐसे में अंजान वाहन चालक मार्ग पर जाकर फंस जा रहे है और जाम पैदा कर रहे है।
व्यापारियों की मनमानी पर नहीं लग रही लगाम- दूसरी ओर शहर में जाम की स्थिति निर्मित हो ही रही है। जाम की स्थिति का लाभ उठाते हुए शहर के व्यापारियों द्वारा असमय वाहनों का प्रवेश करवाया जा रहा है। व्यापारियों द्वारा भारी वाहनों के प्रवेश करवाए जाने के साथ ही दुकानों पर माल उतराया जा रहा है, जिससे शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।
मार्ग डायवर्ट होने से लग रहा जाम
शहर के गुर्जर मोहल्ला चौराहे व रामसहाय मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। उक्त दोनों मार्ग शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है। मार्ग से कृषि उपज मंडी और शहर की पॉश कॉलोनी गुलाबबाई कॉलोनी का प्रमुख मार्ग है। दोनों मार्गों पर निर्माण कार्य होने के कारण पूरा भार जवाहर मार्ग पर आ गया है। एक ही मार्ग पर अत्यधिक भार होने के कारण शहर में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।
निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा। मार्ग के बाहर निर्माण कार्य प्रगति पर होने का बोर्ड लगाए जाने के लिए ठेकेदार से कह दिया जाएगा।
अशोक मालवीय, नपाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो