script

RSS नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, खबर सुनते ही सीएम रवाना

locationउज्जैनPublished: Nov 30, 2022 11:43:45 am

Submitted by:

Manish Gite

आरएसएस नेता के निधन की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन रवाना…।

rss.png

उज्जैन में संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे गोपाल येवतीकर का निधन।

उज्जैन। मध्यप्रदेश में संघ प्रचारक (rss leader) गोपाल येवतीकर का बुधवार को सुबह निधन हो गया। गोपाल येवतीकर के निधन से प्रदेश में शोक की लहर फैल गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। येवतीकरण के निधन की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं।

जाने-माने आरएसएस नेता (Rashtriya Swayamsevak Sangh) गोपाल येवतीकर (gopal yevatikar) का बुधवार को सुबह निधन हो गया। खबर सुनते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। वे अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर गोपाल येवतीकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि हमारे अग्रज, मार्गदर्शक एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे, वनवासी कल्याण आश्रम और राष्ट्रीय सिख संगत पंजाब के विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले, हम जैसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के प्राणस्रोत आदरणीय गोपालजी येवतीकरजी के रूप में प्रदेश ने आज अपना एक रत्न खो दिया।

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1597809671808901120?ref_src=twsrc%5Etfw

शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने कहा कि आदरणीय गोपाल येवतीकरजी अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से सदैव हमारे हमारे हृदय में रहते हुए राष्ट्र व समाज के उत्थान हेतु प्रेरित करते रहेंगे। ईश्वर से दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ।।ॐ शांति।।

वीडी शर्मा ने भी व्यक्त किया शोक

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने भी गोपाल येवतीकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्रीय सिख संगत पंजाब आदि विभिन्न सेवाभावी संगठनों में विभिन्न दायित्व पर रहे वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय श्री गोपाल जी येवतीकर के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

https://twitter.com/vdsharmabjp/status/1597805556504592384?ref_src=twsrc%5Etfw
गृहमंत्री ने भी व्यक्त किया शोक

इधर, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) ने भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे गोपाल येवतीकरण के दोवलोकगमन पर दुख व्यक्त किया है। नरोत्तम मिश्रा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे हमारे अग्रज श्रद्धेय गोपाल येवतीकर जी के देवलोकगमन का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। समाज व राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित उनका जीवन राष्ट्रसेवा के पथ पर सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

उज्जैन में मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित किए

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंच गए हैं और उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय आराधना पहुंचकर वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय गोपाल येवतिकर को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर विधायक पारस जैन, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, आई जी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टर आशीष सिंह , पुलिस अधीक्षक शसत्येंद्र कुमार शुक्ल व एडीएम संतोष टैगोर, पूर्व सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय, विवेक जोशी, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे। येवतीकर का अंतिम संस्कार चक्रतीर्थ मुक्तिधाम में दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो