scriptसावन में वास्तु के इन उपाय को करने बरसेगी भगवान भोलेनाथ अपार कृपा | Sawan Month Vastu Tips attract welth happyness shiva puja vidhi | Patrika News

सावन में वास्तु के इन उपाय को करने बरसेगी भगवान भोलेनाथ अपार कृपा

locationउज्जैनPublished: Jul 19, 2022 05:28:32 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

भगवान भोलेनाथ की कृपा से बरसेगा धन, समृद्धि और सुख

savan_vastu_tips.jpg

उज्जैन. भगवान भोलेनाथ को सावन माह सबसे ज्यादा प्रिय है। 14 जुलाई से ही सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस माह में अगर शिवशंकर की पूजा आराधना की जाए तो भगवान अपने भक्त पर जल्द ही प्रशन्न हो जाते हैं।

सावन माह में शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारे भोलेनाथ को प्रशन्न करने के लिए देखी जा रही है। भक्त भगवान से अपने कष्टों को हरने और परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। अगर आप सबी उपाय करके निराश हो गए है तो सावन मास में शिवशंकर की आराधना करें आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में वास्तु दोष होने पर जातक आर्थिक परेशानियों से जुझते रहते हैं ऐसे में अगर वह सावन के महीने में भगवान शिवपरिवार की पूजा – आराधना करते हैं तो सभी वास्तु दोष के फल समाप्त हो जाते हैं और फिर जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आता है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये उपाय…

महामृत्युंजय मंत्र का जाप
सावन माह में नित्य प्रति स्नान करने करके शिवालय में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप अत्यंत प्रभावशाली है और अगर सावन के माह में शिवारधना के साथ इसका जाप किया जाए तो ऐसा मनुष्य सभी कष्टों के मुक्त हो जाता है फिर उसके जीवन में केवल आनंद ही रह जाता है।

शिव तांडव स्तोत्र का पाठ
सावन महीने में शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रशन्न होते हैं। शिवभक्त रावण द्वारा रचित यह स्त्रोत शिव को भी अत्यंत प्रिय है। जो भक्त इसका पाठ करता है उसके जीवन में कभी कोई मुश्किल नहीं आती है। शिव तांडव स्तोत्र का पाठ ब्रम्ह मुहूर्त में करने से इसका चमत्कारी लाभ मिलता है। इसाक पाठ करते समय शिव की भक्ती में खो जाएं और स्त्रोत का पाठ नृत्य के साथ करें तो बहुत फलदायी होता है। शिव तांडव नृत्य महिला और कन्याओं के लिए निषेध माना जाता है।

सावन में करें इन मंत्र का जाप
महामृत्युंजय मंत्र और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ को सावन महीने में करने से विशेष लाभ मिलता है वही अन्य मंत्रों का जाप करके भी शिवशंकर को प्रशन्न किया जा सकता है। अगर आपकी बी कोई इच्छा है जो बहुत दिनों से अधूरी है वह इन मंत्रों के जप से पूरी हो जाएगी।

सावन में इन मंत्रों का जाप आप भी करें।
1. ॐ नमः शिवाय
2. नमो नीलकण्ठाय
3. ॐ पार्वतीपतये नमः
4. ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय
5. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा
6. ऊर्ध्व भू फट्
7. इं क्षं मं औं अं
8. प्रौं ह्रीं ठः

 

shami_plant.jpg

वास्तु दोष दूर करने के उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में कैसा भी वास्तु दोष हो यदि सावन के महीने में पारद शिवलिंग को घरल लाने पर यह दोष दूर हो जाता है। बस आपको इस शिवलिंग की नियमित पूजा करना होगी। भोलेनाथ की आराधना करने से घर में शिव जी की कृपा हमेशा बनी रहती है और वास्तु दोष का निवारण भी हो जाता है। ये उपाय करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

वही यदि वास्तु दोष के कारण आपके परिवार के सदस्यों की तरक्की रुकी हुई है। तो सावन माह के इस उपाय से ये दोष दूर हो जाएगा। बस आपको करना ये है कि सोमवार के दिन एक समी का पौधा लाएं। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर लाकर रखें। सावन माह के बाद भी समी के पौधे में नित्यप्रति जल देने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। बताया जाता है कि समी का पौधा जैसे-जैसे विकसित होगा, वैसे-वैसे ही घर की तरक्की होती जाती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयघोष, देखें वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cj91l
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो