scriptज्ञान को परखने 18 हजार युवा बैठे एक जाजम पर | School children participated in general knowledge competition | Patrika News

ज्ञान को परखने 18 हजार युवा बैठे एक जाजम पर

locationउज्जैनPublished: Jan 23, 2018 11:33:55 am

Submitted by:

Lalit Saxena

भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को (मेरे दीनदयाल) सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

patrika

Competition,student,ujjain news,bhartiya janta yuva morcha,Pandit DeenDayal Upadhyaya,

उज्जैन. भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को (मेरे दीनदयाल) सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्षीरसागर स्टेडियम पर लगभग 18 हजार स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी एक जाजम पर बैठे और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके लिए पिछले एक माह से पंजीयन करवाया जा रहा था। सभी विद्यार्थी एक घंटे की प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अन्य विषयों से संबंधित लेख लिखने के लिए यहां एकत्रित हुए।

75 प्रश्नों में दिखाएंगे अपना ज्ञान
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस कॉम्पटीशन में विद्यार्थी 75 प्रश्नों में अपने सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को उक्त प्रतियोगिता के लिए १ घंटे का समय दिया गया। कार्यक्रम सुबह १०.३० बजे शुरू हुआ।

मंच कार्यक्रम के बाद शुरू हुई प्रतियोगिता
४५ मिनिट तक मंच कार्यक्रम होने के बाद प्रतियोगिता आरंभ हुई। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमय आप्टे ने बताया कि विद्यार्थियों को पंजीयन के साथ एक पुस्तक उपलब्ध करवाई गई। इस पुस्तक में प्रतियोगिता के संबंध में आधार ज्ञान उपलब्ध है, जिसे पढ़कर विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे। युवाओं को दीनदयाल व राष्ट्रवाद के विचार से जोडऩे के लिए यह वृहद स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।

कबड्डी खिलाडि़यों को मिली नई किट
उज्जैन . कार्पोरेशन एरिया अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से नियमित अभ्यास करने वाले ३५ खिलाडि़यों को नई किट उपलब्ध करार्ई। खिलाडि़यों को यह किट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रामराजेश मिश्र व जनसहयोग से उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान महाकाल थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह परमार मौजूद रहे। एसोसिएशन के सचिव गोपाल व्यास ने बताया कि कबड्डी की मेट पर नए खिलाडि़यों को लगातार दो से तीन घंटे अभ्यास करवाया जा रहा है। वरिष्ठ खिलाड़ी बंटी माली, ईश्वर प्रजावत, अभिषेक चौधरी, विकास बागवान, लखन माली नए खिलाडि़यों को खेल की तकनीक से अवगत करवा रहे हैं।

आसपास की खोज में विद्यार्थी जुटाएंगे डाक टिकट
उज्जैन . स्कूली विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह करने व रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आसपास की खोज योजना की शुरुआत की। इसके तहत स्कूल विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही अभियान से जुडऩे वाले विद्यार्थियों को योजना के तहत छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। केंद्र शासन की तरफ से योजना देशभर में लागू की गई है। उक्त संबंध में स्कूली शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। योजना में कक्षा ६ से ८ तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।

दूरदर्शन लघु अनुप्रसारण केन्द्र से बंद होगा प्रसारण
उज्जैन . प्रसारण प्रसार भारती दूरदर्शन महानिदेशालय नईदिल्ली की ओर से लिए गए निर्णय अनुसार नागदा स्थित दूरदर्शन लघु अनुप्रसारण केन्द्र से 31 जनवरी की रात्रि के प्रसारण के बाद प्रसारण पूर्णत: बन्द कर दिया जाएगा। यह जानकारी उप निदेशक प्रसार भारती दूरदर्शन अनुरक्षण केन्द्र द्वारा दी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो