scriptवैज्ञानिकों ने युवाओं को बताई ब्रह्मोस और देश की ताकत | Scientists told youngsters Brahmos and the strength of the country | Patrika News

वैज्ञानिकों ने युवाओं को बताई ब्रह्मोस और देश की ताकत

locationउज्जैनPublished: Sep 28, 2018 07:27:41 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

विक्रमादित्य अमृत महोत्सव, वैज्ञानिकों ने कहा कि हमारा देश क्षमतावान

patrika

वैज्ञानिकों ने युवाओं को बताई ब्रह्मोस और देश की ताकत

उज्जैन. हमारे देश के युवा क्षमतावान हैं। किसी भी बड़े ओहदे पर पहुंचने के लिये युवाओं में जोश और जज्बा होना आवश्यक है। हमारे देश में विज्ञान के क्षेत्र में काफी उन्नति की है। हमारे देश की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारा देश दुनिया में बहुत तेज गति से विकासशील हो रहा है। जीवन में जोश है तो होश अपने आप आ ही जायेगा। यह बात ब्रह्मोस के महानिदेशक एवं रक्षा मंत्रालय के सीईओ वैज्ञानिक डॉ.सुधीर के.मिश्रा ने कहीं।

म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल एवं शासकीय माधव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विक्रमादित्य अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन कालिदास अकादमी में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक सुधीर के.मिश्रा ने पॉवर पाइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से ब्रह्मोस के बारे में विस्तार से जानकारी विद्यार्थियों को दी और बताया कि साइंस टेक्नालॉजी अब कभी भी रूक नहीं सकती है। वह दिनोंदिन ऊंचाईयों को छुएगी। उन्होंने युवाओं के कई प्रश्नों के उत्तर दिये और उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया। अहमदाबाद इसरो के वैज्ञानिक डॉ.राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक जब लेबोरेटरी में काम करते हैं तो उन्हें एक से एक बड़ी जिज्ञासाएं रहती हैं और उन जिज्ञासाओं को निरन्तर खोजकर उसका समाधान करने का प्रयास करते हैं। इन्होंने सेटेलाइट टेक्नालॉजी की जानकारी देते हुए बताया कि समस्याओं का समाधान ही विज्ञान है। विज्ञान के क्षेत्र में हम कई देशों से श्रेष्ठ हैं। उन्होंने जैव विविधता के बारे में भी जिक्र किया। जिस देश की जैव विविधता ठीक है वह देश समृद्ध है। प्राकृतिक सम्पदा से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिये। खिलवाड़ से संतुलन बिगड़ता है, जिसका असर मानव जीवन पर पड़ता है।

राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में वैश्विक परिदृश्य में खगोल विज्ञान का विकास और भारतीयों का योगदान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकसित और समृद्ध भारत के विकास में योगदान और संभावनाएं के बारे में उपस्थित वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो