scriptमहाकाल मंदिर में नियमित दर्शनार्थियों के पास में सेटिंग का खेल | setting game in free pass of Regular visitors to Mahakal temple | Patrika News

महाकाल मंदिर में नियमित दर्शनार्थियों के पास में सेटिंग का खेल

locationउज्जैनPublished: Apr 16, 2022 08:21:42 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

वर्षों से जुड़ी महिलाओं को बेदखल कर नई महिलाओं को दे रहे इंट्री

mahakal_baba.png

उज्जैन. विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होने वाली नियमित दर्शनार्थी महिलाओं व अन्य श्रद्धालुओं के इंट्री पास में इन दिनों सेटिंग का खेल चल रहा है। जबकि वर्षों से जुड़ी महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा, उनको बाहर खड़ा रखा जाता है। वहीं नई महिलाएं आकर जल चढ़ा देती हैं और बाहर खड़े रहकर बाबा के दर्शन कर रही हैं। पूछने पर बताया जाता है, उनकी अनुमति ऊपर से प्राप्त हुई है।

महाकाल मंदिर में नित्य दर्शन करने वाले सीनियर सिटीजन प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार करने को लेकर कई बार कलेक्टर और प्रशासक से गुहार लगा चुके, लेकिन हर बार व्यवस्था सुधारने का पक्का आश्वासन दिया जाकर उन्हें टाल दिया जाता है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की शाखा सेवानिवृत्त ब्राह्मण समाज अधिकारी कर्मचारी संगठन उज्जैन के माध्यम से महाकाल मंदिर में नित्य दर्शन करने वाले सीनियर सिटीजन के बार-बार मार्ग बदलने और कठिन मार्ग से दर्शन कराने पर 7 फरवरी 2021 को अवगत कराया गया था। सीनियर सिटीजन के लिए यह विषय गंभीरता से नहीं लिया गया।

नाम की सूची पेश कर चुके हैं 
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशासक गणेश धाकड़ द्वारा नियमित सीनियर सिटीजन के नाम की सूची मांगी गई थी। निर्देशानुसार 16 मार्च 2022 को प्रस्तुत कर दी गई है। सूची पर आज दिनांक तक कोई प्रतिक्रिया नहीं होने से नित्य दर्शन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बार-बार बदला जा रहा मार्ग
बता दें कि नित्य दर्शनार्थियों को मंदिर प्रवेश के लिए बार-बार मार्ग बदला जा रहा है, हर कभी नरसिंग गेट से प्रवेश दिया जाता था, तो अब सूर्यमुखी हनुमान गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। इस कारण वृद्ध श्रद्धालुओं को चढ़ाव उतरने एवं चढ़ने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। गिरने का भय भी बना रहता है। सेवानिवृत्त ब्राह्मण समाज अधिकारी-कर्मचारी संगठन अध्यक्ष अरुण शर्मा ने प्रशासक को पत्र लिख अनुरोध किया था कि जब तक सूची पर ठोस कार्रवाई न हो, तब तक सीनियर सिटिजन को नृसिंह द्वार से काले गेट होते हुए दर्शन करने के आदेश जारी किए जाएं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8a25lx
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो