scriptपुत्र प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध है ये मंदिर, बस जाकर बनाना होता है उल्टा स्वास्तिक | siddhavat temple in ujjain madhya pradesh | Patrika News

पुत्र प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध है ये मंदिर, बस जाकर बनाना होता है उल्टा स्वास्तिक

locationउज्जैनPublished: Jan 07, 2019 05:20:13 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

पुत्र प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध है ये मंदिर, बस जाकर बनाना होता है उल्टा स्वास्तिक

siddhavat

siddhavat

उज्जैन। भारत ही नहीं विश्व के लगभग हर समाज को हम पुरुष प्रधान कह सकते हैं इसलिए कहीं न कहीं सभी माता-पिता के मन में पुत्र प्राप्ति की चाह रहती है। अधिकांश लोग यही मानते हैं कि लड़कियाँ शादी करके अपने ससुराल चली जाती हैं जबकि बेटा उनके बुढ़ापे का सहारा होता है। पूरे प्रदेश में लगभग कई ऐसी जगह हैं जहां पर पुत्र प्राप्ति की मन्नतें मानी जाती हैं। उन्हीं जगहों में एक जगह है उज्जैन के भैरवगढ़ के पूर्व में शिप्रा के तट पर प्रचीन सिद्धवट। इस जगह को शक्तिभेद तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों में भी इस जगह का वर्णन किया गया है।

siddhavat

इन तीन चीजों की मिलती है सिद्धि

इस जगह पर आपको तीन तरह की सिद्धि मिलती है जिनका नाम है संतति संपत्ति और सद्‍गति। इन तीनों मन्नतों को पूरा करने के लिए यहां पर पूजन किया जाता है। संतति अर्थात पुत्र की प्राप्ति के लिए उल्टा सातिया ( स्वास्तिक ) बनाया जाता है। संपत्ति के लिए वृक्ष पर रक्षा सूत्र बाँधा जाता है। सद्‍गति अर्थात पितरों के लिए अनुष्ठान किया जाता है। ये वृक्ष तीनों प्रकार की सिद्धि देता है इसीलिए इसे सिद्धवट कहा जाता है।

siddhavat

कटवा दिया था सिद्धवट

कहा ये भी जाता है कि मुगल काल में बादशाहों ने इस क्षेत्र के धार्मिक महत्व को खत्म करने के लिए बरगद के इस वृक्ष नष्ट करने के लिए उस पर लोहे के बहुत मोटे-मोटे तवे जड़वा दिए थे। इसके बाद भी इस वृक्ष के फिर से अंकुर फूट निकले और आज भी ये वृक्ष हरा-भरा है। लोग यहां पर अपनी मन्नतों को पूरा करने के लिए आते हैं।

astro

ऐसी है मान्यता

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि स्कंद पुराण के अवंतिका खंड इस बात का उल्लेख किया गया है कि उज्जैन के सिद्धवट क्षेत्र में गणेश पुत्र भगवान कार्तिकेय का मुंडन संस्कार हुआ था। यहां का इतिहास बहुत पुराना है। यहां विराजित ज्योतिर्लिंग महाकाल की भस्म आरती की जाती है। यहां के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि माता सती ने आत्मदाह के बाद शिवजी वैरागी हो गए थे और उन्होंने पूरे शरीर पर भस्म रमा ली थी। जिसके बाद से ही उनकी पूजा महाकालेश्वर के रूप में की जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो