उन्होंने नवीन मास्टर प्लान 2035 के प्रारंभिक प्रकाशन पर भोपाल में आपत्ति करने पर भी विस्तार से चर्चा की, वहीं अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कलेक्टर सिंह को स्पष्ट किया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सिंहस्थ क्षेत्र के एक भी हिस्से को नवीन मास्टर प्लान 2035 से मुक्त करने के पक्ष में नहीं हैं, इसको लेकर वह एक और जहां भोपाल में आपत्ति दर्ज कराएंगे, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रधानमंत्री से भी चर्चा करेंगे।
अतिक्रमण भी शीघ्र हटा दिए जाएंगे
चर्चा के दौरान कलेक्टर सिंह ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र के अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो क्षेत्र अतिक्रमण से चिन्हित किए गए हैं। उनके अतिक्रमण भी शीघ्र हटा दिए जाएंगे। निरंजनी अखाड़ा पहुंचे कलेक्टर आशीष सिंह ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुुरी महाराज का स्वागत किया, अखाड़े की ओर से कलेक्टर को शाल श्रीफल भेंट किया गया। इस दौरान जूना अखाड़ा नीलगंगा के थानापति महंत देव गिरी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के स्थानीय प्रबंधक गोविंद सोलंकी मौजूद थे।
ब्रह्मर्षि मौनीबाबा की समाधि के दर्शन किए
अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज सोमवार को श्री मौनतीर्थ पीठ आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मर्षि श्रीश्री मौनीबाबा जी महाराज मंदिर पहुंच कर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान रवींद्र पुरी महाराज ने श्री मौनतीर्थ पीठ के वर्तमान पीठाधीश्वर संत डॉ. सुमनभाई से भेंट कर आध्यत्मिक चर्चा की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने श्री मौनतीर्थ पीठ में स्थापित 108 वर्षीय महामृत्युंजय महायज्ञ ओर पूज्य बाबा की आराध्य मां भगवती 18 भुजाओं वाली मां राजराजेश्वरी माता के दर्शन भी किए। उन्होंने बताया कि वे सिंहस्थ 2016 में यहां आए थे। उसके बाद आज यहां आने का अवसर मिला है। उनके साथ कई साधुजन भी उपस्थित थे। मौनतीर्थ में प्रबंधक हिमांशु कौशिक ने उनका स्वागत सत्कार किया।