कलेक्टर-एसपी ने अधिकारियों के संग 118 किमी पंचक्रोशी यात्रा का किया भ्रमण, पड़ाव स्थलों पर दोगुनी क्षमता की रहेगी व्यवस्था
उज्जैन
Published: April 07, 2022 09:00:18 pm
उज्जैन। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद हो रही पंचक्रोशी यात्रा में इस बार डेढ़ गुना यात्री ज्यादा आने की संभावना है। इसी मान से पंचक्रोशी यात्रा की सुविधा जुटाई जाएगी। पड़ाव स्थलों पर दोगुनी क्षमता के टेंट हाउस, पानी के दो टैंकर तो टॉयलेट की संख्या १०० के करीब रखी जा रही है। यही नहीं, यात्रियों के लिए हर पड़ाव स्थल पर १० बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा।
पंचक्रोशी यात्रा २५ अप्रैल से श्ुारू होने वाली है। प्रशासन का मानना है कि इस बार यात्रा में १.५० से १.७० लाख श्रृद्धालु आ सकते है । लिहाजा कलेक्टर आशीषसिंह व एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पंचक्रोशी मार्ग व पड़ाव स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर व एसपी ने पटनी बाजार स्थित नागचेंद्रश्वर महादेव मंदिर से व्यवस्था देखना शुरू की और सतीगेट तक पैदल चलकर यातायात व्यवस्था को समझा। इसके बाद पिंगलेश्वर, करोहन, नलवा, अंबोदिया, कालियादेह और अन्त में दुर्देश्वर जैथल पड़ाव स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इन स्थलों पर यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, स्नान के लिए फव्वारे, इमरर्जेंसी में एम्बुलेंस तथा फायर फायटर के इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों को समय से पूर्व तैयारी पूर्ण करने के लिए कहा गया।
ऐसी रहेगी पंचक्रोशी की तैयारी
- पिछले सालों की तुलना में टेन्ट का एरिया दो गुना के करीब रहेगा।
- पड़ाव स्थल पर 100.100 अस्थाई टॉयलेट्स रहेंंगे।
- प्रत्येक पड़ाव पर 10 बेड का अस्थाई अस्पताल रहेगा।
- पड़ाव स्थल पर एक के स्थान पर दो ठण्डे पानी के टैंकर की व्यवस्था रहेगी।
- उंडासा पड़ाव पर स्थाई 11 पेयजल टंकियां से पेयजल प्रदाय होगा।
- शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 52 स्थाई एवं अस्थाई टंकियां रहेगी। प्रत्येक 500 मीटर पर पेयजल उपलब्ध होगा।
- पड़ाव एवं उप पड़ाव स्थल एवं यात्रा मार्ग में स्नान हेतु फव्वारे रहेंगे।
- पड़ाव स्थल पर उचित मूल्य की दुकानें रहेगी।
रास्ते में ५० से ६० मधुमक्खी के छत्ते
पंचक्रोशी यात्रा के निरीक्षण में रास्ते में ५० से ६० मधुमक्खी के छत्ते दिखे। कलेक्टर ने वन विभाग को इन छत्तों को हटाने के निर्देश दिए। मधुमक्खी के यह छत्ते यात्रा के दौरान बड़े हादसे को न्योता देेते हैं। पूर्व में मधुमक्खी के कारण हादसे हो भी चुके हैं।
अफसरों के लिए पहली बार पंचक्रोशी यात्रा
कोरोना संक्रमण के बाद हो रही पंचक्रोशी यात्रा का अनुभव पहली बार होगा। इन दो सालों में नगर निगम, जिला पंचायत, पुलिस और जिला प्रशासन में अममून सभी अधिकारी नए है। एसपी सत्येंद्र शुक्ल और जिला पंचायत सीइओ अंकिता धाकरे के लिए पहली बार व्यवस्था देखेंगे। कलेक्टर आशीषसिंह निगमायुक्त रहते पंचक्रोशी यात्रा देख चुके हैं, कलेक्टर के रूप में उनकी पहली पंचक्रोशी यात्रा रहेगी।
इनका कहना
कोरोना संक्रमण के दो साल बाद पंचक्रोशी यात्रा हो रही है। हमारा अनुमान है कि पिछले सालों की तुलना में इस वर्ष डेढ़ गुना ज्यादा यात्री आएंगे। इसी को देखते हुए सभी इतंजाम पहले की तुलना में ज्यादा कर रहे हैं।
- आशीषसिंह, कलेक्टर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें