script

सोनोग्राफी करवाई तो महिला के पेट में ये चीज देखकर हैरान रहे गए डॉक्टर

locationउज्जैनPublished: Aug 01, 2019 12:52:39 am

Submitted by:

Ashish Sikarwar

शहर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. अनिल दुबे ने करीब दो घंटे के ऑपरेशन के बाद 47 वर्षीय महिला के पेट से आठ किलो वजनी गठान निकाली है।

patrika

शहर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. अनिल दुबे ने करीब दो घंटे के ऑपरेशन के बाद 47 वर्षीय महिला के पेट से आठ किलो वजनी गठान निकाली है।

नागदा। शहर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. अनिल दुबे ने करीब दो घंटे के ऑपरेशन के बाद 47 वर्षीय महिला के पेट से आठ किलो वजनी गठान निकाली है। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ बताई गई है। महिला का नाम राधाबाई पति पन्नालाल है। जो मंदसौर जिले की तहसील सीतामऊ के गांव धतूरिया की रहने वाली है।
मिली जानकारी अनुसार उक्त महिला पिछले पांच माह से पेट फुलने की शिकायत से परेशान थी। इसको लेकर वह मंदसौर सहित कई अस्पताल में इलाज करा चुकी थी। लेकिन राहत नहीं मिल पा रही थी। इसी दौरान 28 जुलाई को महिला के परिजन उसे शहर स्थित निजी अस्पताल में लाए। यहां डॉ. अनिल दुबे ने महिला के पेट की सोनोग्राफी करवाई।
रिपोर्ट आई तो डॉ. दुबे सहित अस्पताल के सभी कर्मचारी अचंभित रहे गए। पेट में गर्भाशय के पास एक बड़ी गठान बन गई थी। इस कारण 8-9 माह की गर्भवती की तरह महिला का पेट फुल चुका था। डॉ. दुबे ने महिला का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और 30 जुलाई को महिला के पेट का ऑपरेशन कर गठान बहार निकाली। डॉ. दुबे ने बताया गठान को जब तौला गया तो उसका वजन करीब 8 किलो था। पेट से गठान कुछ दिन और नहीं निकाली जाती तो यह जानलेवा भी हो सकती थी।
फिलहाल गठान की मेडिकल जांच के लिए इंदौर भेजा गया है। महिला का निजी अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। जहां उसकी हालत में सुधार होने की डॉ दुबे ने कही है।
अमावस्या पर आज होंगे आयोजन
बिछड़ौद. गांव के साथ जलवा, झितरखेड़ी, खेड़ा चितावलियाए रूणजी, मालीखेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में हरियाली अमावस्या का पर्व धूमधाम से मनेगा। पं. घनश्याम शर्मा ने बताया गांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर, गोपाल मंदिर, भवानी माता मंदिर, राम मंदिर, खेड़ापति हनुमान सहित शिवालय पर पर्व मनेगा। समस्त ग्राम देवताओं को पूजकर प्रमुख स्थानों पर पौधरोपण के साथ अच्छी बारिश और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। रात में मंदिरों पर सुंदरकांड, भक्ति सहित अन्य आयोजन होंगे। जानकारी पं. गोविंद शर्मा ने दी।

ट्रेंडिंग वीडियो