scriptप्रदेश के मंत्री यादव बोले- कर्नाटक में भाजपा धोखे से हारी | State minister Yadav said BJP lost in Karnataka by cheating. | Patrika News

प्रदेश के मंत्री यादव बोले- कर्नाटक में भाजपा धोखे से हारी

locationउज्जैनPublished: May 22, 2023 11:26:32 am

भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक में मंत्री यादव ने कहा कि कर्नाटक जीत में राहुल की पदयात्रा का असर नहीं, ऐसा था तो फिर गुजरात में कांग्रेस क्यों हारी

प्रदेश के मंत्री यादव बोले- कर्नाटक में भाजपा धोखे से हारी

कर्नाटक में कांग्रेस की एकतरफा जीत को उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने पार्टी के साथ हुए धोखे की जीत निरुपित किया है।

उज्जैन। कर्नाटक में कांग्रेस की एकतरफा जीत को उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने पार्टी के साथ हुए धोखे की जीत निरुपित किया है। उन्होंने कहा कि बूथों पर आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू के लोगों को खड़ा कर दिया था। लंबी कतारे देख हमारे लोग वापस लौट गए। कर्नाटक की जीत में राहुल गांधी की पदयात्रा का कोई असर नहीं था। जब पदयात्रा के दौरान कांग्रेस गुजरात हारी तो फिर पदयात्रा के बाद कर्नाटक कैसे जीत सकते।
मंत्री यादव गुरुवार को भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि हमारे ३६ फीसदी वोट रहे लेकिन जेडीएस के ५ फीसदी वोट जाने से कांग्रेस चुनाव जीती। मंत्री यादव ने उज्जैन में हो रहे विकास कार्य तथा प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। बैठक को भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि मालवा का संगठन और उसमें भी उज्जैन का संगठन बहुत मजबूत है। हम सब पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर जाएं तो 2023 व 2024 में जीत निश्चित है। कार्यसमिति की बैठक से पहले कार्यकर्ताओं के परिजनों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिवंगत होने पर 2 मिनट का मौन रखा गया। सम्मेलन में पूर्व डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, विवेक जोशी सहित अन्य मौजूद थे।
सबनानी बोल रहे थे कार्यकर्ता चले गए
कार्यसमिति की बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी जब अपनी बात रख रहे थे तो कई कार्यकर्ता चले गए। खाली कुर्सी देखकर खुद को अहसज महसूस किया। दरअसल सांसद फिरोजिया व मंत्री यादव के जाने के बाद कार्यकर्ता भी बैठक से निकलना शुरू हो गए।
भाजपा का 30 मई से 30 जून तक विशेष अभियान
मोदी सरकार के ९ साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा ३० मई से ३० जून तक विशेष संपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। कार्यसमिति की बैठक में इस अभियान के तहत किए जाने विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई।

ट्रेंडिंग वीडियो