उज्जैन

महाकाल के दरबार में हो रहा ऐसा काम, तीन साल फीकी नहीं होगी चमक

महाशिवरात्रि की तैयारी, 25 लाख से हो रही रंगाई-पुताई, तीन साल तक फीका नहीं पड़ेगा कलर

उज्जैनJan 21, 2020 / 06:17 pm

anil mukati

महाशिवरात्रि की तैयारी, 25 लाख से हो रही रंगाई-पुताई, तीन साल तक फीका नहीं पड़ेगा कलर

उज्जैन. महाशिवरात्रि पर्व के लिए राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर का दरबार इन दिनों दमकाया जा रहा है। मार्बल गलियारा से लेकर शिखर तक की रंगाई-पुताई की जा रही है। रंगाई-पुताई के लिए 25 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस रंग की चमक तीन साल तक बरकरार रहेगी।
21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लाखों भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने यहां जुटते हैं। पर्व के लिए मंदिर में तैयारी चल रही है। प्रांगण में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दर्शनार्थियों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है।
1 करोड़ का जोनल टेंडर यूडीए को
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने वर्षभर के लिए 1 करोड़ का जोनल टेंडर उज्जैन विकास प्राधिकरण को दिया है। प्रशासक एसएस रावत के अनुसार मंदिर में सालभर के मेंटेनेंस के लिए यह जोनल टेंडर दिया है। मंदिर के अलावा चिंतामण-जवासिया स्थित लड्डू-प्रसाद यूनिट का मेंटेनेंस भी इसी के तहत रहेगा।
मंदिर के मुख्य शिखर पर नि:शुल्क पुताई
महाकाल मंदिर के मुख्य शिखर पर पेंट कंपनी द्वारा नि:शुल्क पुताई की जा रही है। इससे तेज धूप और बारिश से शिखर की सुरक्षा होगी, शिवरात्रि तक यह दमकने भी लगेगा। शिखर पर विकास प्राधिकरण एवं पेन्ट कंपनी के स्टेट हेड मनोज वर्मा के माध्यम से नि:शुल्क पेन्ट उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा मंदिर के सभा मंडप के सिविल कार्य के ठेकेदार दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा शिखर पुताई की लेबर का कार्य नि:शुल्क किया जा रहा है। पेन्ट कंपनी द्वारा उच्च श्रेणी का वेदर बॉण्ड एडवांस पेन्ट उपलब्ध कराया गया है, जो सिलीकॉन बेस्ड पेन्ट होने के साथ इको फ्रेंडली होकर हीट बेन टेक्नोलॉजी से बना है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.