scriptप्रमोशन के लिए भूखे रहेंगे शिक्षक | Teachers will be hungry for promotion | Patrika News

प्रमोशन के लिए भूखे रहेंगे शिक्षक

locationउज्जैनPublished: Nov 13, 2019 09:55:35 pm

Submitted by:

Shailesh Vyas

विक्रम विश्वविद्यालय में प्रमोशन के लिए शिक्षकों की हड़ताल जारी हैं। शिक्षकों ने अब क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। पदोन्नति के लिए की मांग को लेकर धरना चल रहा था।

 Teachers will be hungry for promotion

news,promotion,Hindi,university,Vikram,Ujjain,

उज्जैन.विक्रम विश्वविद्यालय में पदोन्नति नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरने के साथ ही बुधवार से क्रमिक भूख की हड़ताल शुरू कर दी है। शिक्षक संध का कहना है कि विवि द्वारा 21 रीडर और 18 व्याख्याताओं की पदोन्नति नहीं दी जा रही है।
विक्रम विवि की विभिन्न अध्ययनशालाओं में सेवारत ३९ रीडर और व्याख्याता पदोन्नति की मांग को लेकर करीब एक पखवाड़े से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर विवि मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने धरना दे रहे हैं। विवि प्रशासन पर इसका कोई असर होता नहीं देख शिक्षक संघ ने बुधवार से क्रमिक भूख की हड़ताल प्रारंभ कर दी है। इसमें प्रतिदिन दो रीडर और व्याख्याता भूख हड़ताल करेंगे। पहले दिन कनिया मेड़ा, राजू बोरिया ने भूख हड़ताल की।

कई बार मांग

विक्रम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष कनिया मेड़ा ने बताया अध्ययनशालाओं में कार्यरत रीडर और व्याख्याताओं की पदोन्नति को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन कई बार मांग के बाद पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं हुई। शिक्षक संघ ने धरना, प्रदर्शन करने के साथ ही गैर शैक्षणिक दायित्व से इस्तीफे दिए थे। विवि ने समिति बनाकर पदोन्नति देने का आश्वासन दिया था। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद रीडर और व्याख्याता अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। शिक्षक संघ के बैनर तले मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर स्थित सम्राट विक्रमादित्य के मूर्तिशिल्प के सामने शिक्षक द्वारा धरना भी दिया जा रहा था। विक्रम विश्वविद्यालय के रीडर और व्याख्याताओं की पदोन्नति के मामले में पूर्व कुलपति एसएस पांडे के निर्देश पर विवि ने डबल बैंच में अपील दायर कर दी थी। मामला न्यायालय में विचारधीन है और विवि प्रशासन ने प्रमोशन प्रक्रिया को आगे नहीं बढऩे के लिए इसका ही सहारा ले रखा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो