उज्जैन

गुलाबी ठंड का आगमन, सर्द हवा ने लोगों को ठिठुराया

शुक्रवार को सीजन की पहली सुबह रही जो कोहरे से लिपटी हुई आई। इसके चलते सूरज भी देरी से निकला और सुबह लोगों की ठिठुरन भी बढ़ गई।

उज्जैनNov 09, 2018 / 12:45 pm

Lalit Saxena

cold,fog,temperature drop,Meteorological Department,chill air,chill,

उज्जैन. शुक्रवार को सीजन की पहली सुबह रही जो कोहरे से लिपटी हुई आई। इसके चलते सूरज भी देरी से निकला और सुबह लोगों की ठिठुरन भी बढ़ गई। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही थी। बुधवार-गुरुवार रात को तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। इससे लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हो गया। असर सुबह भी देखने को मिला। कोहरे से लिपटी हुई सुबह देखकर लोगों को सर्दी का अहसास हो गया। इससे लोगों को ठिठुरन भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन इसी तरह तापमान बना रहेगा। इसके बाद तापमान पुन: बढ़ोतरी होगी। इसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से कड़ाके की सर्दी हो सकती है।

सर्दी के सीजन की शुरुआत हो गई

दीपावली के बाद ही सर्दी के सीजन की शुरुआत हो गई। साथ ही दूध-जलेबी की दुकानें भी सजने लगी हैं। हालांकि कड़ाके की सर्दी में अभी देरी है, लेकिन लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। यही वजह है कि अब शहरवासियों के खान-पान में भी परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है। तो बाजार में गर्म कपड़ों की आमद होना भी शुरू हो गई है। बाजारों में दीपावली के बाद गर्म कपड़ों की पूछपरख बढ़ जाएगी। इधर व्यापारियों का कहना है कि दीपावली पर्व होते ही गर्म कपड़ों का स्टॉक करना शुरू कर देंगे। इधर बाजार में भी मौसम परिवर्तन के अनुसार ही व्यंजनों में भी परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है।

3 डिग्री गिरा तापमान
कोहरे के साथ ही एक ही रात में तीन डिग्री तापमान गिर गया। सोमवार-मंगलवार की मध्य रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद मंगलवार-बुधवार की रात तापमान ३ डिग्री गिरकर १२ डिग्री पर पहुंच गया। मौसम पर्यवेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि अभी एक-दो डिग्री तापमान और कम हो सकता है। इसके बाद अगले से सप्ताह से तापमान पुन: बढ़कर १५ डिग्री पर पहुंच जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.