विश्व कीर्तिमान के लिए उज्जैन तैयार, 25 तक आएगी गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम, क्षिप्रा के घाटों पर एक साथ जलेंगे १२ लाख दीपक
उज्जैन
Published: February 23, 2022 11:10:19 pm
उज्जैन. महाशिवरात्रि पर शहर विश्व कीर्तिमान रचने जा रहा है। क्षिप्रा के घाटों पर एक समय में एक साथ १२ लाख प्रज्वलित होंगे। इस एेतिहासिक आयोजन को विश्व पटल पर दर्ज करने के लिए गिनीज गुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम को बुलाया गया है। संभावना है कि २५ फरवरी तक टीम उज्जैन आ जाएगी। आयोजन सफल होता है तो यह विश्व में अब तक का सबसे बड़ी दीपोत्सव होगा। इससे पहले यह रिकार्ड अयोध्या के नाम दर्ज है।
भोले की नगरी में इस वर्ष महाशिवरात्रि और भी धुमधाम से मनाई जा रही है। करीब २१ लाख दीपों से शहर जगमगाएगा वहीं इनमें से १२ लाख दीपक क्षिप्रा के विभिन्न घाटों पर प्रज्वलित किए जाएंगे। आयोजन के जरिए विश्व रिकार्ड बनाने का भी दावा किया जा रहा है जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ बल्र्ड रिकार्ड की टीम को आमंत्रित किया गया है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने बुधवार को कलेक्टर आशीषसिंह की अध्यक्षता में सिंहस्थ मेला कार्यालय में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव, जगदीश अग्रवाल, अशोक प्रजापत, विशाल राजौरिया,जगदीश पांचाल सहित 300 से अधिक स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर द्वारा विभिन्न घाटों पर दीप प्रज्वलन की सेक्टरवार जिम्मेदारी स्वयंसेवी संगठनों को सौंपी।
पांच मिनट तक जलेंगे दीपक
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शहरवासी दीप महोत्सव से जुड़ रहे हैं, यह अदभुत है। उन्होंने बताया कि क्षिप्रा के दौनो ओर रामघाट,दत्त अखाड़ा, सुनहरी घाट, नृसिंह घाट, रविदास आदि घाटों पर कुल 12 लाख दीपक प्रज्वलित करने का लक्ष्य है। ये सभी दीपक पांच मिनिट तक जलेंगे व इनको ड्रोन के माध्यम से केप्चर किया जाएगा। रामघाट शिप्रा नदी तट पर दोनों ओर कुल सात ब्लॉक व131 सेक्टर बनाए हैं। प्रत्येक सेक्टर में 100 वॉलेंटियर्स की नियुक्ति होगी जो दीप प्रज्वलन के लिए जिम्मेदार रहेंगे। प्रत्येक वॉलेंटियर के साथ एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी की जाएगी जिससे दीप प्रज्वलन के समय समन्वय बना रहे। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक ने दीप महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। जगदीश अग्रवाल ने कहा कि विश्व पटल पर उज्जयिनी नगरी की ख्याति बढ़े, इसलिय सह आयोजन किया गया है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
चार महीने पहले अयोध्याम में बना रिकार्ड
एक स्थान पर एक ही समय १२ लाख दीपक प्रज्वलित होते हैं तो यह अपने आप में विश्व रिकार्ड होगा। इससे पूर्व इतनी बड़ी संख्या में अधिक्रत रूप से एक साथ कहीं भी दीप प्रज्वलित नहीं हुए हैं। नया कीर्तिमान दर्ज करने के लिए ही गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम को बुलाया गया है। वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में एक स्थान पर सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का रिकार्ड अयोध्या में 3 नवम्बर 2021 को 9 लाख 41 हजार 551 दीये जलाकर बनाया गया है।
अगली खबर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें