scriptशक्ति की भक्ति का उल्लास | The joy of devotion to power | Patrika News

शक्ति की भक्ति का उल्लास

locationउज्जैनPublished: Sep 30, 2019 12:14:51 am

Submitted by:

rishi jaiswal

नवरात्र… विभिन्न देवी मंदिरों में की गई जगमग सजावट

शक्ति की भक्ति का उल्लास

नवरात्र… विभिन्न देवी मंदिरों में की गई जगमग सजावट

उज्जैन. नौ दिनी शारदीय नवरात्र पर्व रविवार से शुरू हो गया। शक्ति की आराधना और उपासना के पर्व नवरात्र के प्रथम दिन ही शक्तिपीठ हरसिद्धि, गढ़कालिका, चामुंडा माता, नगरकोट, चौबीस खंभा, भूखी माता सहित शहर के देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शारदीय पर नौ दिन तक सुबह-शाम माता के शृंगार, आरती-पूजा व अनुष्ठानों का सिलसिला प्रारंभ हो गया। रविवार को अनके स्थानों पर चल समारोह के साथ माताजी की मूर्तियां और घट ले जाकर स्थापित किए गए। मंदिरों और घरों में शुभ मुहूर्त में मां शक्ति की घटस्थापना की जा रही है। अनेक संस्थाओं और संगठनों की ओर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
महाकाल की भस्मी, पवित्र नदियों के जल से बनाते हैं मां काली मूर्ति
पंचमपुरा में रहने वाले प्रहलाद नाथ (भोलेनाथ) प्रतिवर्ष अखंड मां काली की मूर्ति बनाते हैं। उसे नवरात्रि में जय मां दुर्गा जागरण समिति द्वारा अशोकनगर में स्थापित किया जाता है। प्रहलाद नाथ मूर्ति के लिए अमरनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ ,मां कामाख्या देवी, मां नर्मदा, मां शिप्रा, मां गंगा, मां ज्वालेश्वरी के जल का उपयोग करते हैं। इसके अलावा भगवान महाकाल की भस्म से माताजी की जटाएं समाहित रहती है। माताजी के त्रिपुंड पर भी भस्म लगाई जाती है। प्रहलाद नाथ की तीन पीढिय़ां पूरी शुद्धता के साथ मूर्ति का निर्माण करती है। वर्तमान में इस कार्य में विजय बेचैन, महेंद्र बेचैन और चित्रांश द्वारा सहयोग किया गया है।
रोशनी से जगमगाए मंदिर
नवरात्र के लिए हरसिद्धि, गढ़कालिका, चामुण्डा माता, नगर कोट, भूखी माता सहित अनेक मंदिरों पर आकर्षक साज-सज्जा और रोशनी की गई है। शाम होते ही रोशनी से मंदिर जगमगा रहे हैं।
शुभ मुहूर्त में स्थापना
शारदीय नवरात्र में लक्ष्मीनगर स्थित आमेश्वर महादेव मंदिर पर भी शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। आमेश्वर नवयुवक रामायण मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण रायकवार ने बताया कि नवदुर्गा महोत्सव का यह 29वां वर्ष है। रविवार को घटस्थापना के बाद नौ दिन तक विभिन्न कार्यक्रम व गरबा होंगे। सोमवार शाम 5 बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो