scriptएकता की शक्ति ने संवार दी इस बावड़ी की किस्मत | The power of unity gave the fate of this bawdy | Patrika News

एकता की शक्ति ने संवार दी इस बावड़ी की किस्मत

locationउज्जैनPublished: May 27, 2019 12:29:37 am

Submitted by:

Ashish Sikarwar

एकता में शक्ति होती है। यह कहावत रविवार को पाड्ल्याकलां स्थित पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान के दौरान चरितार्थ हुई।

patrika

एकता में शक्ति होती है। यह कहावत रविवार को पाड्ल्याकलां स्थित पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान के दौरान चरितार्थ हुई।

नागदा. एकता में शक्ति होती है। यह कहावत रविवार को पाड्ल्याकलां स्थित पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान के दौरान चरितार्थ हुई। कारण दो दर्जन रहवासियों ने करीब १०० वर्ष पुरानी बावड़ी को संवार कर उसके जल को उपयोग करने लायक बना दिया।
दरअसल रविवार सुबह करीब १० बजे पाड्ल्याकलां स्थित सेवाराम बावड़ी पर पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान आयोजित हुआ। अभियान में क्षेत्र के रहवासियों व बावड़ी संरक्षकों का सहयोग रहा। उक्त सदस्यों ने १०० वर्ष पुरानी बावड़ी की सफाई कर उसे स्वच्छ बनाया। युवाओं के समूह ने कुएं में उतरकर उसमें जमी गंदगी को बाहर निकाला।
पूर्व में रहवासी बावड़ी का करते थे उपयोग
सेवाराम आर्य की बावड़ी अपने अंदर प्राचीनता समेटे हुए है। २००४ तक कुएं के पानी का उपयोग क्षेत्र के रहवासियों द्वारा पेयजल व अन्य दैनिक कार्यों के लिए किया जाता था। बाद में अन्य स्रोत मौजूद होने से उक्त बावड़ी से जल लेना बंद कर दिया गया। अमृतम् जलम् अभियान के अंतर्गत बावड़ी की सफाई होने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। रहवासियों का तर्क है कि बावड़ी की सफाई हो जाने से क्षेत्र के कुओं का भी जलस्तर बढ़ेगा। साथ ही लोगों को जलसंकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
यह रहे मौजूद
करीब दो घंटे तक चले पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान कार्यक्रम के दौरान कमल आर्य, चेतन नामदेव, पार्षद विजय पटेल, आर्यन आर्य, राजा कर्नावट, भगवती पांचाल, अविरल आर्य, बनेसिंह दरबार, कालूराम जायसवाल, राज भनोपिया, जगदीश पांचाल, यशवंत आर्य, पप्पू माली आदि मौजूद थे।
माकड़ौन नगर के 6 पोलिंग में से एक पर कांग्रेस व 5 पर भाजपा का कब्जा
माकड़ौन. लोकसभा चुनाव में जो परिणाम आए हैं वह चौंकाने वाले हैं। कारण माकड़ौन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर पोलिंग बूथों पर भाजपा को बढ़त मिली है।
बात करें माकड़ौन नगर की तो नगर के लोगों ने 6 बूथों पर वोट डाले थे। इसमें 5 पर भाजपा का वह एक पर कांग्रेस का कब्जा रहा। माकड़ौन नगर से भाजपा को 1147 वोट की लीड मिली। नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम डेलची व बरोठिया में भी भाजपा का कब्जा रहा। ग्राम डेलची के 2 पोलिंग बूथों पर भाजपा 476 वोट से विजयी रही वहीं बरोठिया में में भी 119 वोट से भाजपा जीती है। माकड़ौन नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा करीब 1742 वोट से विजयी रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो