scriptमौसम सुहावना : प्री-मानसून में झमाझम….एक इंच से अधिक बरसा | The rainy season was pleasant when it was over an inch of water | Patrika News

मौसम सुहावना : प्री-मानसून में झमाझम….एक इंच से अधिक बरसा

locationउज्जैनPublished: Jun 19, 2019 10:22:12 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

बेतहाशा गर्मी से हलाकान शहरवासियों को मंगलवार देर रात प्री-मानसून की झमाझम आमद ने राहत दी।

patrika

rain,temperature,cloud,Summer,weather,humidity,

उज्जैन. बेतहाशा गर्मी से हलाकान शहरवासियों को मंगलवार देर रात प्री-मानसून की झमाझम आमद ने राहत दी। दो घंटे में एक इंच से अधिक पानी ने बरसा तो सुबह का मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दिनभर वातावरण की नमी और बादलों की मौजूदगी से भारी उमस से सभी परेशान होत रहे।

मध्यरात्रि में जमकर बारिश हुई
उज्जैन शहर और आस-पास के इलाकों में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि में जमकर बारिश हुई। प्री-मानसून की इस बारिश से तापमान में आई गिरावट से लोगों को राहत दी। मंगलवार शाम से ही यहां बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश न होने की वजह से लोग उमस और गर्मी से परेशान हो गए थे। रात करीब २.३० बजे तेज हवा के साथ लगभग दो घंटे तक जमकर बरसात हुई। सुबह शहर पूरी तरह से तरबतर तो सड़कों पर पानी जमा था। हवाआें के बीच रिमझिम बरसात से मौसम सुहावना था। दिन में बादल छाए लेकिन बारिश की स्थिति नहीं बनी। नमी की अधिकता और बादलों से पूरे दिन उमस बनी रहीं। रात को हुई बरसात के कारण बुधवार का अधिकतम तापमान ४.८ डिग्री की गिरावट के साथ ३३.० डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान २३.८ डिग्री रहा। दक्षिणी-पश्चिमी हवा ८ किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। सुबह आद्र्रता ९३ प्रतिशत और शाम को ५३ प्रतिशत रही। २४ घंटे के दौरान ३० मिमि यानी एक इंच से कुछ अधिक वर्षा दर्ज हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक-दो दिन में प्री-मानसून की गतिविधि के तहत लोकल सिस्टम बनने से हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मानसून के 24-25 जून के बाद दस्तक देने की संभावना बन रही है।


घट्टिया व तराना में सर्वाधिक बारिश, जिले में 26.3 मिमी वर्षा

पिछले चौबीस घंटों के दौरान बुधवार सुबह तक जिले में औसत 26.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक वर्षा घट्टिया और तराना में 36-36 मिमी हुई है। सबसे कम बडऩगर तहसील में 11 मिमी हुई है। इस वर्ष एक जून से 19 जून सुबह तक जिले में औसत 37.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 26.4 मिमी वर्षा हुई थी।

24 घंटे में कहां कितनी बारिश
तहसील वर्षा मिमी में

उज्जैन 30
खाचरौद 16

नागदा 33
घट्टिया 36

तराना 36.2
महिदपुर 22

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो