scriptमहाकाल राजा ने बदल लिया समय | The time of Aarti of mahakal is change | Patrika News

महाकाल राजा ने बदल लिया समय

locationउज्जैनPublished: Oct 14, 2019 12:29:52 am

Submitted by:

anil mukati

आज से बदेलगा राजा की आरती का समय, वर्ष में दो बार बदलता है

महाकाल राजा ने बदल लिया समय

आज से बदेलगा राजा की आरती का समय, वर्ष में दो बार बदलता है

उज्जैन. ऋतु और परंपरा अनुसार वर्ष में दो बार राजाधिराज महाकाल की आरती के समय में बदलाव किया जाता है। कार्तिक मास शुरू होते ही राजाधिराज की आरती के समय में परिवर्तन हो जाएगा। सोमवार से महाकाल मंदिर में परिवर्तित समय के अनुसार आरती की जाएगी। कार्तिक महीने में स्नान का महत्व है। श्रद्धालु इस पावन महीने में सूर्योदय के पूर्व स्नान के बाद बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ लेते हैं।
शरद पूर्णिमा से शीत ऋतु का आगमन माना जाता है। इसके चलते प्रतिवर्ष इस महीने में महाकाल की तीन आरती के समय में परिवर्तन किया जाता है। कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा सोमवार से मंदिर में तीन आरतियों का समय बदलेगा।
भगवान महाकाल का आकर्षक शृंगार
महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया शरद पूर्णिमा पर रविवार को पुजारी-पुरोहित द्वारा उत्सव मनाया गया। संध्या आरती में बाबा का शृंगार कर दूध का भोग लगाया गया। इंदौर के समाजसेवी हेमंत नीमा द्वारा विशेष पुष्पों से महाकाल मंदिर के नंदी हॉल का आकर्षक शृंगार कराया गया। इसमें अन्य प्रांतों के फूलों का उपयोग किया गया।
ये रहेगा आरती का समय
महाकाल मंदिर के अनुसार सुबह की दद्योदक आरती सुबह 7.30 से 8.15 बजे तक भोग आरती सुबह 10.30 से 11.15 बजे तक, संध्या आरती शाम 6.30 से 7.15 बजे तक होगी। इसके अलावा भस्म आरती प्रतिदिन की तरह तड़के 4 बजे, संध्या पूजा शाम 5 बजे और शयन आरती रात 10.30 बजे ही होगी।
महाकाल मंदिर में खीर का भोग
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर संध्या आरती में दूध और शयन आरती में खीर का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। भस्म आरती के बाद दूध का प्रसाद श्रद्धालुओं को दिया गया।
बिहार के राज्यपाल ने किए देवदर्शन
बिहार के राज्यपाल फग्गू चौहान और उनके परिजनों ने रविवार को उज्जैन आकर देवदर्शन किए। राज्यपाल फग्गू चौहान महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना, कालभैरव के दर्शन के बाद चक्रतीर्थ मोक्षधाम स्थित बटुक भैरव मंदिर में पं. विजय तिवारी के सानिध्य में विशेष पूजा अनुष्ठान कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो