scriptभाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर में मचाया उत्पात | The workers with national president of BJYM created ruckus in Mahakal | Patrika News

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर में मचाया उत्पात

locationउज्जैनPublished: Aug 11, 2022 01:50:59 am

Submitted by:

Nitin chawada

तेजस्वी सूर्या के साथ दर्शन करना चाहते थे कार्यकर्ता, नंदी हॉल में जबरन प्रवेश किया, सुरक्षाकर्मियों के साथ पंडितों से भी अभद्रता की, दो नामजद के साथ अन्य पर प्रकरण दर्ज।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर में मचाया उत्पात

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर में मचाया उत्पात

उज्जैन. महाकाल दर्शन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बुुधवार को जमकर उत्पात मचाया। नंदी हॉल जाने के लिए बैरिकेङ्क्षडग को तोड़कर जबरन प्रवेश किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ पंडितों से भी अभद्रता की।
सूर्या बुधवार को उज्जैन पहुंचे, जिन्होंने गर्भगृह से महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ महाकाल मंदिर पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जबरिया नंदी हॉल पहुंचकर दर्शन किए। बगैर अनुमति और प्रवेश पर्ची के जब सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं ने अभद्रता करने के साथ बैरिकेड्स फेंक दिए। इस अभद्र व्यवहार के बाद मंदिर समिति ने वीडियो फुटेज के आधार पर महाकाल थाने पर शिकायत की। इस आधार पर पुलिस ने राघवेन्द्र ओर विक्रम के साथ अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने धारा 353, 323, 294, 34 महाकाल एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है।

मंदिर प्रशासन की नाकामी, ताला खोलने वाला कोई नहीं था
हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ 15 कार्यकर्ताओं के गर्भगृह में दर्शन की विधिवत अनुमति ली थी। वीआइपी मूवमेंट होने पर भी मंदिर में ताला खोलने वाला कोई नहीं था। बाद में अध्यक्ष अंदर पहुंचे, दूसरे कार्यकर्ता बाहर ही रह गए। इन्हें रास्ता बताने वाला कोई नहीं था। नंदीहाल के बाहर कार्यकर्ता पहुंचे तो मंदिर कर्मचारियों ने बद्तमीजी की। इससे नाराजगी थी और कुछ श्रद्धालु भी विरोध कर रहे थे। एक-दो कार्यकर्ता अंदर चले गए। मंदिर प्रशासन की नाकामी से यह अव्यवस्था हुई।
अमय शर्मा, नगर अध्यक्ष भाजयुमो

भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे
महाकाल दर्शन के लिए इस तरह की बदसलूकी करना भाजपा की रग-रग में बसा है। यह पहला मौका नहीं, जब इस तरह का व्यवहार किया गया हो। पहले भी कई बार ऐसा बर्ताव हुआ है। कलेक्टर को कार्रवाई करना चाहिए। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि मंदिर समिति के नियमों को ताक पर रखकर घुस रहे हैं। बीजेपी की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। महाकाल भगवान उनको सद्बुद्धि दे और जिला प्रशासन को इन पर कार्रवाई करने की ताकत दे।
विवेक यादव, कांग्रेस नेता
एफआइआर दर्ज कराई
मंदिर में आने वाली इस तरह के डेलीगेशन को बाहर ही रोकने के लिए पॉइंट बने हैं। मंदिर के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, सहायक प्रशासक द्वारा जो व्यवस्था बनाई गई है, उसका पालन नहीं किया गया। कुछ लोगों द्वारा जबरिया तरीके से घुसने की कोशिश की और बैरिकेङ्क्षडग को नुकसान भी पहुंचाया। संबंधितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। इस तरह की घटना दोबारा से न हो और कोई डेलीगेशन आता है तो उसके लिए पहले से ही ब्रिङ्क्षफग व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे।
आशीष सिंह , कलेक्टर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो