scriptइस शहर में तीन दिन छोड़कर भी नहीं मिल रहा भरपूर पानी | There is no water available in this city except for three days | Patrika News

इस शहर में तीन दिन छोड़कर भी नहीं मिल रहा भरपूर पानी

locationउज्जैनPublished: Jun 03, 2019 12:31:11 am

Submitted by:

Ashish Sikarwar

40 हजार की आबादी वाले शहर में भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगरपालिका तीन दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई कर रही है। रविवार को का टर्न था।

patrika

40 हजार की आबादी वाले शहर में भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगरपालिका तीन दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई कर रही है। रविवार को का टर्न था।

बडऩगर. 40 हजार की आबादी वाले शहर में भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगरपालिका तीन दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई कर रही है। रविवार को का टर्न था। ऐसे में सुबह 5 बजे डाबरी चौक, धानमंडी, गांधी चौक, सिंकदर मार्केट, सराफा बाजार आदि क्षेत्रों में पानी आना था, लेकिन एक बोरवेल में मोटर फंस जाने के कारण उसका पानी 24 घंटे नही मिल पाया और नगरपालिका द्वारा इन क्षेत्रों में सप्लाई नहीं हो सकी। इस कारण लोगों को पानी नहीं मिलने से उनमें नाराजगी रही।
नगर में पेयजल का प्रमुख स्रोत चामला नदी पर बंधे बांध लिखोदा एवं पुराना बैराज है। वर्तमान में दोनों में ही पानी नहीं है। नगरपालिका द्वारा नदी एवं वार्डों में बोरवेल करवाकर नगर में जलापूर्ति की जा रही है। नगर में करीब 7 हजार नल कनेक्शन हैं। इन्हें तीन दिन छोड़कर चौथे दिन पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। रविवार को नगर के प्रमुख बाजार डाबरी चौक, धानमंडी, गांधी चौक, सिंकदर मार्केट, सराफा बाजार में सुबह 5 बजे पानी सप्लाई होना था। लोगों ने मोटर, पाइप, कैन लेकर 1 घंटे तक इंतजार किया लेकिन पानी नहीं आया।
क्या है नाराजगी का कारण
डाबरी चौक, धानमंडी, गांधी चौक, सराफा बाजार, सिकंदर मार्केट यह व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां नगर पालिका द्वारा सुबह पानी सप्लाई किया जाता है। व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण प्रतिष्ठानों पर पानी अधिक लगता है और लोगों को घर से सुबह जल्दी उठकर पानी भरने के लिए आना होता है। ऐसे में पानी नहीं आने पर उनकी स्थानीय प्रशासन के प्रति अत्यधिक नाराजगी रहती है।
नपा को देने चाहिए सूचना
व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका तय समय पर किसी कारण से जल सप्लाई नहीं कर पा रही है तो मुनादी, मैसेज या अन्य किसी माध्यम से लोगों को सूचना देनी चाहिए की आज जल सप्लाई नहीं होगा। इससे लोग सुबह 5 बजे उठकर मोटर, पाइप, कैन लेकर पानी भरने के लिए परेशान न हों।
बोरवेल में मोटर फंस जाने के कारण उसका पानी 24 घंटे नही मिल पाया। इस कारण नगरपालिका द्वारा इन क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं कर सकी। सप्लाई कार्यक्रम में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया है। जनता को तीन दिन छोड़कर ही जल प्रदाय किया जाएगा।
कुलदीप किशुंक, सीएमओ, बडऩगर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो