बढ़ने की संभावना थी, तीन डिग्री गिर गया पारा
5.9 दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, सुबह छाया कोहरा धूप निकलते ही हुआ हवा
उज्जैन
Published: January 19, 2022 11:56:33 pm
शाजापुर. शहर सहित पूरे क्षेत्र में लगातार सर्दी का कहर जारी है। हालांकि विगत दो दिनों से तापमान में धीरे-धीरे करके बढ़ोतरी हो रही थी। जिसके चलते मौसम विभाग ने भी न्यूनतम तापमान में उछाल की संभावना जताई थी, लेकिन मंगलवार-बुधवार की रात में तापमान बढऩे की बजाय 2.9 डिग्री गिरकर 5.9 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद सुबह कोहरा छाया, लेकिन धूप निकलते ही कोहरा भी साफ हो गया। हालांकि दिनभर निकली तीखी धूप से अधिकतम तापमान में उछाल जरुर आया।
बीती रात कड़ाके की सर्दी फिर लौटी तो लोगों की कंपकंपी बढ़ गई। एक दिन पहले मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया था वो बुधवार को 5.9 डिग्री रह गया। वहीं सुबह करीब 7 बजे कोहरा छाने लगा, लेकिन कुछ देर बाद ही निकली धूप के कारण कोहरा गायब हो गया। दिनभर तीखी धूप ने लोगों को सर्दी से कुछ हद तक राहत पहुंचाई। धूप में लगातार बैठने पर सर्दी गायब हो गई, लेकिन जैसे ही धूप से हटे वैसे ही फिर कंपकंपी लगने लगी। स्थानीय मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि वैसे तो तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि 22-23 जनवरी को मावठे की भी संभावना है। मौसम के बदल रहे मिजाज को लेकर शहरवासी सकते में हैं। क्योंकि 6 जनवरी को शहर में बरसे मावठा से फसलों को लाभ पहुंचा था, लेकिन इसके बाद मौसम काफी सर्द हो गया था। कई दिनों तक शहरवासियों ने कोल्ड-डे का सामना किया। जिससे बुधवार केा राहत मिली। वहीं अब फिर से बारिश की संभावना बन रही है। बार-बार बदलते मौसम के चलते शहरवासियों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।
मैदानी इलाकों में जमी बर्फ की परत
तापमान में अचानक 3 डिग्री तक गिरावट होने से खुले मैदान व खेतों में तापमान और कम हो गया। बुधवार सुबह कई खुले क्षेत्रों में घास और पौधोंं पर ओस की बूंदे जमने से बर्फ की परत दिखाई दी।

5.9 दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, सुबह छाया कोहरा धूप निकलते ही हुआ हवा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
