उज्जैन

३० करोड़ के इन कार्यो का होगा लोकार्पण, ये मिलेगी सुविधाएं

केंद्रीय मंत्री गेहलोत व सांसद होगें अतिथि

उज्जैनMay 14, 2018 / 12:46 am

Lalit Saxena

launch,30 Crore,Development work,nagda news,

नागदा. शहर के लिए सोमवार का दिन विकास की नई गाधा गढऩे वाला है। सोमवार को शहर को कई महत्तपूर्ण सौगात मिलेगी। लगभग ३० करोड़ की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण होगा। इनमें नवीन बस स्टैंड, नवनिर्मित स्वीमिंग पुल, नवनिर्मित 2 शोपिंग कॉम्पलेक्स का लोकार्पण होना है।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में डैम, पुलिया, पुल, सड़क व सामूदायिक भवन का भूमिपूजन होगा। इन सौगातों से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। समस्त समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गेहलोत, सांसद डॉचिंतामणि मालवीय, विधायक दिलीपसिंह शेखावत व मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सुल्तानसिंह शेखावत होगें। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के समारोह में अतिथि नपाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक मालवीय, नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, प्रदेश भाजपा नेता डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान होगें। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के आयोजन में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्यामुबाई मालवीय, उपाध्यक्ष लालसिंह बंजारी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम धाकड, खाचरौद नपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश कांकर, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश व्यास, मांगीलाल पाटीदार, बद्रीलाल संगीतला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सीएम अतुल होगें।
कहा क्या है आयोजन : शहर में सोमवार को लोकार्पण बस स्टैंड ३ करोड़ ११ लाख की लागत, स्वीमिंग पुल ३ करोड़ १५ लाख,शॉपिंग कॉम्पलेक्स, पुरानी नपा चौराहा ६९ लाख, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, रामसहाय मार्ग ९८ लाख के निर्माण कार्य का होगा। वहीं भूमिपूजन सामुदायिक भवन भाटीसुड़ा १५ लाख, चंबल नदी पर नायन डैम पर ब्रिज १२ करोड़ ५० लाख, भीकमपुर से पचलासी तक सड़क ०३ करोड़ ५० लाख, बागेडी नदी पर पुल ३ करोड ५० लाख, भीकमपुर में बागेडी नदी पर डैम १ करोड़ ६३ लाख के कार्यो का भूमिपूजन अतिथि द्वारा किया जाएगा।
सोनाग्राफी मशीन का लोकार्पण
शासकीय अस्पताल में लगभग ८ माह पूर्व स्थापित की गई सोनाग्राफी मशीन का शुभारंभ भी सोमवार को होगा। मशीन लैक्सेंस उद्योग द्वारा सीएसआर के तहत दी थी। वर्तमान में शासकीय अस्पताल में सोनाग्राफी मशीन नहीं होने से निर्धन मरीजों को जिल मुख्यालय जाना पड़ता है। शासकीय अस्पताल में सोनाग्राफी मशीन प्रारंभ होने से नागदा, खाचरौद, महिदपुर समेत लगभग 250 गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। सोनाग्राफी मशीन का संचालन वरिष्ठ सोनोकॉजिस्ट डॉ. जेसी चावड़ा द्वारा किया जाएगा। रोगी कल्याण समिति ने डॉ. चावड़ा से अनुबंध किया है। बीएमओ डॉ. संजीव कुमरावत ने बताया कि प्रथम चरण में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की जाएगी। नागदा तहसील का अस्पताल जिले का पहला ऐसा अस्पताल होगा जहां पर सोनाग्राफी मशीन की सुविधा होगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.