scriptदिवाली से पहले मौसम आया ये बदलाव, बंद होने लगे पंखे | This change came before Diwali, fans started closing | Patrika News
उज्जैन

दिवाली से पहले मौसम आया ये बदलाव, बंद होने लगे पंखे

बादल और हवा से गिरा दिन का पारा, सुबह और रात को हल्की ठंडक

उज्जैनOct 25, 2019 / 08:13 pm

rishi jaiswal

दिवाली से पहले मौसम आया ये बदलाव, बंद होने लगे पंखे

बादल और हवा से गिरा दिन का पारा, सुबह और रात को हल्की ठंडक

उज्जैन. हल्की बूंदाबांदी की संभावना के बीच बादल और हवा से दिन के तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम के साफ होने के बाद ठंड बढऩे के आसार हैं।
शहर में शुक्रवार को दिनभर बादलों का साया बना रहा। धूप नहीं निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में एक ही दिन में ३.० डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.० डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से ३ डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ३ डिग्री कम है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से बादल छाए रहे। वहीं हवा भी चलती रही। इससे वातावरण में ठंडक बढ़ी है। वातावरण में नमी पहले से है। बादलों की वजह से सूरज की किरणें सीधी नहीं पड़ पा रही हैं। धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट आ गई है। उधर कम दबाव के क्षेत्र का रुख बदल रहा है। इससे शनिवार को बादलों का असर थोड़ा कम रहेगा। हालांकि, इससे तापमान में कमी आने से सर्दी का जोर बढ़ेगा। उज्जैन समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिवाली तक ठंड बढ़ जाएगी। शहर में दीपावली के दिन भी बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
तापमान के उतार-चढ़ाव पर एक नजर
दिन अधिकतम न्यूनतम

२१ अक्टूबर २९.५ २०.५
२२ अक्टूबर २८.० २०.०

२३ अक्टूबर २६.५ २०.२
२४ अक्टूबर ३२.० १८.०

२५ अक्टूबर २९.० १८.२

Home / Ujjain / दिवाली से पहले मौसम आया ये बदलाव, बंद होने लगे पंखे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो