scriptनए परिसीमन – वर्तमान 11 अजा आरक्षण वार्ड में ये होगा उलटफेर | This will be reversed in the current 11 Aja reservation ward | Patrika News

नए परिसीमन – वर्तमान 11 अजा आरक्षण वार्ड में ये होगा उलटफेर

locationउज्जैनPublished: Oct 19, 2019 05:04:29 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

नए परिसीमन से गड़बड़ाएगी आरक्षित वर्ग के दावेदारों की तैयारी, सामान्य व ओबीसी के एक-एक वार्ड अजा होंगे अजजा वार्ड भी वर्तमान क्रमांक-३३ की जगह हो जाएगा नया ३२

नए परिसीमन - वर्तमान 11 अजा आरक्षण वार्ड में ये होगा उलटफेर

नए परिसीमन से गड़बड़ाएगी आरक्षित वर्ग के दावेदारों की तैयारी, सामान्य व ओबीसी के एक-एक वार्ड अजा होंगे अजजा वार्ड भी वर्तमान क्रमांक-३३ की जगह हो जाएगा नया ३२

उज्जैन. शहर में वार्डों की संख्या ५४ से ६० होने और नए परिसीमन के चलते वर्तमान आरक्षित वार्डों पर भी बड़ा असर पडऩे वाला है। अनुसूचित जाति आरक्षित वर्तमान ११ वार्ड में से ४ वार्ड अजा आरक्षण से बाहर हो जाएंगे। ६ वार्ड एेसे रहेंगे जिनका नए प्रस्ताव में सीमा और क्रमांक बदलने के बावजूद वे अजा आरक्षित ही रहेंगे। वर्तमान अजा आरक्षित एक वार्ड का नाम नए परिसीमन की सूची में शामिल नहीं है। इसके अलावा वर्तमान के अनारक्षित और ओबीसी वार्डों में से एक-एक नए परिसीमन अनुसार अजा आरक्षण के दायरे में आ जाएंगे।
वार्डों की संख्या बढऩे के साथ ही अनुसूचित आरक्षित वार्डों की संख्या भी बढ़ जाएगी। नए परिसीमन में अजा आरक्षित वार्ड ११ से बढ़कर १२ हो जाएंगे। नए वार्ड बनने से वर्तमान वार्डों की सीमाओं में होने वाले बदलाव के कारण वर्तमान अजा वार्ड में भी बदलाव होगा जिसका असर उनके आरक्षण पर पड़ेगा। शुरुआती आंकलन अनुसार यदि प्रस्तावित नए परिसीमन का ही अंतिम प्रकाशन होता है तो वर्तमान अजा आरक्षित चार वार्ड इस आरक्षण से बाहर हो जाएंगे। इसके बाद वे ओबीसी या अनारक्षित हो सकते हैं। एेसे सर्वाधिक असर आरक्षित वार्डों से लडऩे की तैयारी कर रहे दावेदारों की तैयारी पर पडऩे वाला है। कुछ दोवदारों के हाथ से वार्ड ही निकल गया है और अब उन्हें आरक्षित वार्ड से चुनाव लडऩे के लिए पड़ोसी वार्र्डों में मशक्कत करना होगी।
नए परिसीमन में अजा के १२ वार्ड

वार्डों का परिसीमन जनगणना २०११ के आधार पर किया गया है। वर्ष २०११ में शहर की कुल आबादी ५ लाख १५ हजार २१५ थी जिसमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या १ लाख ४ हजार ९८ थी। इस लिहाज से शहर की कुल आबादी में अजा जनसंख्या २०.३५ फीसदी है। ६० वार्डों का २०.३५ प्रतिशत १२.२१ होता है जिसे १२ माना जाएगा। इस लिहाज से इस बार ६० में से १२ वार्ड अजा आरक्षित होंगे। नए परिसीमन में वार्र्डों में अजा जनसंख्या के आरोही क्रम के आधार पर १२ वार्डों को चिन्हित किया जाएगा। इस फार्मूले के मान से नए परिसीमन में (यदि कोई बदलाव नहीं होता है तो) उक्त वार्ड अजा आरक्षित हो सकते हैं।
नए परिसीमन के वार्ड

वार्ड- ४१ किशनपुरा- वर्तमान में किशनपुरा वार्ड का क्रमांक ३९ है और अभी भी अजा वर्ग आरक्षित है।

वार्ड-४५ चकोर पार्क- वर्तमान में चकोर पार्क वार्ड का क्रमांक ४१ है और अभी भी आरक्षित है।
वार्ड- १९ माया पुरी- यह नया वार्ड बना है जिसमें वर्तमान वार्ड-१७ व १८ के क्षेत्र शामिल हैं।
वार्ड- ५१ चाणक्यपुरी- यह वार्ड नया बना है जिसमें वर्तमान वार्ड ४७ व ४८ के क्षेत्र शामिल किए हैं।
वार्ड- ४८ संतनगर- वर्तमान में संतनगर वार्ड का क्रमांक- ४५ है जो अभी भी आरक्षित है।
वार्ड- ४४ शंकरपुर वार्ड- यह वार्ड नया बना है जिसमें वर्तमान वार्ड ४१ के कई क्षेत्र शामिल किए हैं।
वार्ड- ५९ नागझिरी वार्ड- वर्तमान में नागझिरी वार्ड का क्रमांक-५४ है और अभी भी आरक्षित है।
वार्ड- ६०- त्रिवेणी- यह नया वार्ड बना है जिसमें वर्तमान वार्ड ५४ का भाग शामिल है।
वार्ड- १२- तिलकेश्वर- वर्तमान में तिलकेश्वर वार्ड का क्रमांक १० है जो अभी ओबीसी आरक्षित है।

वार्ड- १- भैरवगढ़- वर्तमान में भी भैरवगढ़ वार्ड का क्रमांक १ ही ही है और अजा आरक्षित है।
वार्ड- ५६ – दीनदयाल- वर्तमान में दीनदयाल वार्ड का क्रमांक ५१ है। अभी यह अनारक्षित वार्ड है। ा
वार्ड- १०- अवंतिका- वर्तमान में अवंतिका वार्ड का क्रमांक ८ है। यह अभी भी अजा आरक्षित है।

ये वार्ड हो सकते हैं अजा आरक्षण से बाहर

१. वर्तमान वार्ड १७ सांदीपनि- यह वार्ड अभी अजा आरक्षित है। नए परिसीमन में सांदीपनि वार्ड का क्रमांक १८ हो जाएगा जोकि अजा आरक्षित नहीं रहेगा।
२. वर्तमान वार्ड ३७ प्रकाशनगर- यह वार्ड अभी अजा आरखित है। नए परिसीमन में प्रकाशनगर वार्ड का क्रमांक ३९ हो जाएगा जोकि अजा आरक्षित नहीं रहेगा।
३. वर्तमान वार्ड ४० श्रीसिंथेटिक्स- अभी अजा आरक्षित है। नए परिसीमन में किसी वार्ड को यह नाम नहीं दिया गया है।
४.वर्तमान वार्ड ४३ लक्ष्मीनगर- अभी अजा आरक्षित है। नए परिसीमन में लक्ष्मीनगर वार्ड का क्रमांक ४२ हो जाएगा जोकि अजा आरक्षित नहीं रहेगा। जबकि नया वार्ड ४३ पांड्याखेड़ी अजा आरक्षित रहेगा।
५. वर्तमान वार्ड ५३ इंजीनियरिंग कॉलेज अभी आरक्षित है। नए परिसीमन में इंजीनियरिंग वार्ड का क्रमांक ५८ हो जाएगा जोकि अजा आरक्षित नहीं रहेगा। नया वार्ड ५३ ऋषिनगर हो जाएगा और यह भी अजा आरक्षित नहीं होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो