scriptTI ने छुए वीडी शर्मा के पैर, वीडियो वायरल, कांग्रेस बोली- प्रजा आपसे क्या उम्मीद रखे | TI touched VD Sharma's feet, video viral | Patrika News

TI ने छुए वीडी शर्मा के पैर, वीडियो वायरल, कांग्रेस बोली- प्रजा आपसे क्या उम्मीद रखे

locationउज्जैनPublished: Jan 31, 2021 02:22:22 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

उन्जैन दौरे पर पहुंचे वीडी शर्मा का एक पुलिसकर्मी ने पैर पड़ा।

TI ने छुए वीडी शर्मा के पैर, वीडियो वायरल, कांग्रेस बोली- प्रजा आपसे क्या उम्मीद रखे

TI ने छुए वीडी शर्मा के पैर, वीडियो वायरल, कांग्रेस बोली- प्रजा आपसे क्या उम्मीद रखे

उज्जैन. मध्यप्रदेश में एक अधिकारी के चरण वंदना करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब अधिकारियों द्वारा नेताओं की चरण वंदना की गई हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला है मध्यप्रदेश की भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का। उन्जैन दौरे पर पहुंचे वीडी शर्मा का एक पुलिसकर्मी ने पैर पड़ा।
पैर पड़ते हुए उज्जैन के एक थानेदार का वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उज्जैन के थाने का थानेदार ड्यूटी के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पैर छू रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के उज्जैन आगमन पर शहर के माधवनगर थाना टीआई दिनेश प्रजापति उनके पैर छूते दिखाई दिए। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
कांग्रेस ने जताई आपत्ति
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा- DGP साहब, उज्जैन माधव नगर TI दिनेश प्रजापति, जो शनिवार को उज्जैन पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की आगवानी में वर्दी में पैर छू रहे हैं। नेताजी उन्हें देख भी नहीं रहे हैं। प्रजापति जी से प्रजा क्या उम्मीद रखे, इन पर कोई कार्यवाही होगी?
पहले भी वायरल हुए थे वीडियो
गौरतलब है कि एमपी में यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई पुलिस अधिकारियों के पैर छूते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इससे पहले वन मंत्री विजय शाह का पैर छूते हुए एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ था। वह वीडियो कटनी के विजयराघवगढ़ क्षेत्र का था।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z0mrb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो