scriptनौतपा का आगाज : गर्मी ने दिखाए तेवर, लोग कर रहे बचाव के जतन | To get relief from heat, the child's support for the pond | Patrika News

नौतपा का आगाज : गर्मी ने दिखाए तेवर, लोग कर रहे बचाव के जतन

locationउज्जैनPublished: May 25, 2019 07:26:12 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

नौतपा का आगाज तेज तपन और पारे की उछाल के साथ हुआ। दो दिन से तापमान में आंशिक गिरावट के साथ उम्मीद थी कि, गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

patrika

temperature,swimming pool,weather,humidity,heat,Bath,fast sun,

उज्जैन/नागदा। नौतपा का आगाज तेज तपन और पारे की उछाल के साथ हुआ। दो दिन से तापमान में आंशिक गिरावट के साथ उम्मीद थी कि, गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नौतपा की शुरुआत आग बरसने के सिलसिले से हुई। शनिवार को एक डिग्री उछाल के साथ अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा और प्रदेश के आसपास के अन्य प्रांतों में भीषण गर्मी का असर बना हुआ है।

मानो आग बरसा रही हो गर्मी
गत चार-पांच दिनों से अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री के ऊपर ही बना हुआ है। हालांकि दो दिन से दिन के तापमान में आंशिक गिरावट से संभावना थी कि गर्मी से राहत मिलने वाली है, लेकिन शनिवार से नौतपा की शुरुआत में गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए। सुबह से ही गर्मी का तीखापन महसूस होने लगा था। दोपहर होते-होते ऐसी गर्मी लगने लगी कि मानों आग बरस रही हो। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को 41.2 डिग्री था। गर्म हवा के थपेड़ों ने सभी को बैचेन कर दिया, देर रात तक गर्म हवाओं का असर बना रहा।

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश
ज्योतिष शास्त्र व पंचागीय गणना के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ नौतपा की शुरुआत हो गई। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार इस बार रोहिणी के जमकर तपने की संभावना है। इसका असर आगामी वर्षा ऋतु में दिखाई देगा। नौ तपा 3 जून तक रहेगा, जिसमें गर्मी में भी तेजी महसूस की जाएगी। नवतपा में बन रही ग्रहों की स्थिति के अनुसार इस दौरान तेज हवा व भीषण गर्मी के योग हैं। तेज गर्मी का असर वर्षाकाल में खंड वृष्टि के रूप में नजर आएगा, लेकिन उपरोक्त स्थितियों से वर्षा की अनुकूलता रहेगी।

वैष्णव मंदिरों में भगवान को चंदन
रोहिणी में जमकर गर्मी पड़ती है। लोग खुद की शीतलता के लिए तो जतन करते ही हैं, धार्मिक परंपरानुसार शीतलता के लिए चंदन लगाया जाता है। रोहिणी नक्षत्र शुरू होते ही वैष्णव मंदिरों में भगवान को रोज भोग आरती, दोपहर में चंदन लगाया जा रहा है। इसी प्रकार घरों में भी लोग रोहिणी की तपन से निजात के लिए सिर तथा हाथ-पैर पर मेहंदी लगाते हैं।

मौसम के तेवर : सड़कों पर सन्नाटा
आगर-मालवा में भी गर्मी ने लोगो का जीना दुश्वार किया हुआ है। शनिवार से आरंभ हुए नवतपा से पारा और अधिक बढ़ गया। दोपहर के समय बरस रही आग जैसी गर्मी से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। बाजार खाली पड़े हुए हंै, वहीं सड़कें भी खाली दिखाई दे रही हैं। दोपहर के समय लोग घरों में ही दुबके रहते हैं। आवश्यक कार्य होने पर शाम के समय घर के बाहर निकलते हैं। शनिवार को पारा ४२ डिग्री सेल्सियस रहा।

मोतीसागर तालाब में बढ़ी लोगों की भीड़
मोतीसागर बड़ा तालाब पर सुबह से ही बच्चों के साथ युवा भी गर्मी से निजात पाने के लिए नहाने पहुंच रहे हैं। दिनभर यहां लोगों के नहाने का सिलसिला जारी रहता है। नवतपा के पहले दिन ही भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। सुबह से सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगती है, जो कि देर शाम तक बनी रहती है। पारा 42 डिग्री तक पहुंच रहा है ऐसे में नवतपा के ये 9 दिन लोगों के लिए और अधिक मुश्किलों भरे हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शहर में बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए बड़े तालाब का सहारा ले रहे हैं। यहां नहाने आने वाले बच्चों का कहना है कि गर्मी बहुत बढ़ गई है, यहां आकर गर्मी से बहुत राहत मिलती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो