scriptउज्जैन उत्तर : अपने खुद के वार्ड किसे मिले कितने वोट | Ujjain Answer: How many votes did he get for his own ward | Patrika News

उज्जैन उत्तर : अपने खुद के वार्ड किसे मिले कितने वोट

locationउज्जैनPublished: Dec 17, 2018 01:02:36 am

Submitted by:

Lalit Saxena

चुनाव परिणाम के बाद वार्ड और बूथवार समीक्षा कर रहे राजनीतिक दल, उत्तर विधानसभा के 32 मतदान केंद्रों में से सिर्फ 8 में ही आगे रही कांगे्रस, निर्दलीय त्रिवेदी किसी भी वार्ड से नहीं ले पाईं लीड

patrika

चुनाव परिणाम के बाद वार्ड और बूथवार समीक्षा कर रहे राजनीतिक दल, उत्तर विधानसभा के 32 मतदान केंद्रों में से सिर्फ 8 में ही आगे रही कांगे्रस, निर्दलीय त्रिवेदी किसी भी वार्ड से नहीं ले पाईं लीड

आशीष एस. सक्सेना
उज्जैन. उज्जैन उत्तर में भाजपा प्रत्याशी पारस जैन ने जिले की सभी सीटों में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है, इसके बावजूद मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। इन क्षेत्रों में मतदाताओं ने भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट दिए हैं। इधर भले ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती जैन की तुलना में ज्यादा वोट पाने में सफल हुए लेकिन वे अपने गृह वार्ड में ही भाजपा प्रत्याशी से हार गए हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बनाने वाली निर्दलीय प्रत्याशी माया त्रिवेदी किसी भी वार्ड से लीड नहीं ले पाई है।
मतगणना और चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विधानसभाओं की स्थिति स्पष्ट हो गई है वहीं राजनीतिक दल और प्रत्याशी अब बारीकी से बूथवार समीक्षा कर रहे हैं। इसमें मंडल-सेक्टर के साथ ही वार्ड और बूथ पर प्लस-माइनस देखा जा रहा है। इसके अनुसार विधानसभा क्षेत्र के कुल 32 में से 8 को छोड़ दिया जाए तो हर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को मतदाताओं ने पहली पसंद बनाया है। शेष आठ वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है और इनमें से अधिकांश मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। मसलन अधिकांश मुस्लिम मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को अधिक पसंद किया है।
इन वार्डों से हारे जैन
आठ वार्डों में भाजपा को कांग्रेस से कम वोट मिले। सबसे अधिक वोटों का अंतर वार्ड 11 से रहा। यहां भारती को 3310 जबकि जैन को 462 वोट ही मिले और अंतर 2848 मतों का रहा। इसके अलावा वार्ड 19 से 359, वार्ड 28 से 699, वार्ड 13 से 1592, वार्ड 14 से 2338, वार्ड 27 से 1881, वार्ड 31 से 1216 व वार्ड 32 से 532 वोटों से जैन भारती से पीछे रहे।
प्रमुख वार्डों में भी भाजपा की जीत
टिकट नहीं मिलने पर नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत ने प्रारंभ में विरोध जताया था। वर्तमान में वे वार्ड 22 से पार्षद हैं और यहां जैन को 727 मतों की बढ़त मिली। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिवेदी इसी वार्ड की निवासी हैं, लेकिन उन्हें 673 वोट ही मिले। वार्ड 2 से भी जैन को 3810 मतों की बढ़त मिली।
कांग्रेस प्रत्याशी भारती वार्ड 5 के निवासी हैं। यहां भी भारती 1844 मतों से पीछे रहे।
भाजपा प्रत्याशी जैन वार्ड 18 के निवासी हैं। यहां उन्हें 2180, कांग्रेस को 1025 व त्रिवेदी को 228 वोट मिले।
निर्दलीय प्रत्याशी त्रिवेदी वार्ड 12 में पार्षद हैं। यहां उन्हें 622, जैन को 3292 व भारती को 1584 वोट मिले।
जैन वार्ड 4 से सर्वाधिक मतों के अंतर से जीते। यहां उन्होंने 4 हजार 4 वोट की बढ़त ली।
वार्ड मतदाता वोट डले भाजपा कांग्रेस निर्दलीय
1 6947 5101 1718 1684 1436
2 9167 6331 4598 788 605
3 10226 6727 3554 2717 256
4 12445 8056 5674 1670 348
5 6808 4528 2857 1013 464
6 7958 5512 3173 1885 256
7 9408 6138 4346 1054 521
8 6177 4242 2542 1193 332
9 8229 5219 2505 2080 472
10 6826 4714 3055 1038 443
11 6180 4169 462 3310 288
12 7902 5760 3292 1584 622
13 6592 4198 1095 2687 271
14 6694 4203 679 3017 376
15 5901 4005 2497 938 453
16 6334 4273 2627 1351 177
17 11669 7823 5009 2196 365
18 5732 3546 2180 1025 228
19 4513 2937 1147 1506 203
20 6598 4340 1972 1859 365
21 6316 4146 2191 1068 739
22 4641 3373 1673 946 673
23 6601 4322 2368 1166 646
24 4513 3066 1877 849 232
25 4292 2893 1952 633 204
26 6343 4383 2353 1536 342
27 4254 2743 357 2238 90
28 5570 3944 1480 2179 179
29 7207 4849 3042 1139 481
31 3671 2414 514 1730 103
32 7544 4593 1964 2496 336
33 4614 3040 1887 604 411

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो