scriptCorona Update : लगातार सामने आ रहे कोरोना के मरीज, अब तक 1154 पॉजिटिव केस कंफर्म | Ujjain Coronavirus News Update today 29 july 2020 | Patrika News

Corona Update : लगातार सामने आ रहे कोरोना के मरीज, अब तक 1154 पॉजिटिव केस कंफर्म

locationउज्जैनPublished: Jul 30, 2020 01:42:53 am

Submitted by:

Faiz

उज्जैन जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां अब तक कुल संक्रमित 1154 हो चुके हैं। हालांकि, अब तक 74 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 871 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब 209 केस एक्टिव हैं।

Corona Update

Corona Update : लगातार सामने आ रहे कोरोना के मरीज, अब तक 1154 पॉजिटिव केस कंफर्म

उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ शहर अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है उज्जैन। जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 13 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1154 हो गई है। जबकि, 74 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 871 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 209 केस एक्टिव हैं। इनमें से 107 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- सेंट्रल जेल के 8 कैदियों को हुआ कोरोना, कलेक्टर ने जेल के डॉक्टर को किया सस्पेंड

 

रतलाम में 11 केस पॉजिटिव

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 11 नए केस सामने आए हैं। खुशी की बात ये है कि, जिले में आज 22 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 388 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 323 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 9 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 56 एक्टिव केस बचे हैं।

 

MP बोर्ड की 9वीं-12वीं क्लास में चाहिए एडमिशन, तो जानिए गाइडलाइन और अप्लाई की आखरी तारीख

[typography_font:14pt;” >नीमच में आज 13 प़ॉजिटिव केस

रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 13 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 13 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 659 हो गई है। अब तक कुल 537 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में मृतकों कुल संख्या 9 हो गई है। जिले में अब भी 113 केस एक्टिव हैं।

जिले में आज कोरोना के 24 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1555 हो चुकी है। यहां 9 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1378 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 168 केस अब भी एक्टिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो