पढ़ें ये खास खबर- 14 सितंबर से शुरु होंगी 10वीं और 12वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं, देखें टाइम टेबल
रतलाम में 47 पॉजिटिव केस
जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 47 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 30 रतलाम और 17 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1336 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 946 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 26 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 364 एक्टिव केस बचे हैं।
पढ़ें ये खास खबर- कंगना के दफ्तर पर तोड़फोड़ से गर्माई सियासत, कांग्रेस ने महिला सम्मान पर पूछा सवाल तो करणी सेना ने किया प्रदर्शन
नीमच में आज 31 प़ॉजिटिव केस
रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 31 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 31 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 1411 हो गई है। अब तक कुल 1105 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में मृतकों कुल संख्या 19 हो गई है। जिले में अब भी 287 केस एक्टिव हैं।
पढ़ें ये खास खबर- अब कोरोना नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 500 से लेकर 5 हजार तक वसूला जाएगा स्पॉट फाइन
24 घंटे में सामने आए 7 पॉजिटिव
जिले में आज कोरोना के 9 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2206 हो चुकी है। जिले में अब तक 15 मरीज संक्रमण का शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से 2061 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 130 केस अब भी एक्टिव हैं।