उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी ताजा हेल्थ बुलेटिन में दी है। उनके मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 923 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 16 कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इनमें से उज्जैन शहर के 10 मरीज शामिल हैं, नागदा के 5 और तराना का एक मरीज शामिल है। जिले में अब तक मरीजों की संख्या 3645 हो गई है। इस वैश्विक महामारी से जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 96 हो गई है और 204 मरीजों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश में 1 लाख 63 हजार के पार
पूरे मध्यप्रदेश में अब तक 1 लाख 63 हजार 296 संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1118 संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा केस इंदौर में मिले हैं। यहां एक ही दिन में 260 मरीज मिले हैं। जबकि भोपाल में 223 नए केस सामने आए हैं।