scriptLIVE UPDATES : उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 70.92 प्रतिशत वोटिंग | ujjain lok sabha election 2019 madhya pradesh live updates | Patrika News

LIVE UPDATES : उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 70.92 प्रतिशत वोटिंग

locationउज्जैनPublished: May 19, 2019 05:56:04 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

आठों विधानसभा के मतदान केंद्रों पर प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम, दिव्यांग व बुजुर्गों को लाने- ले जाने वाले तथा सहायक भी उपलब्ध

patrika

political parties,candidates,Youth voters,Lok Sabha Elections 2019,loksabha election 2019 madhya pradesh,

उज्जैन. रविवार सुबह 7 बजे से चौदहवीं लोकसभा के लिए लोकतंत्र का महायज्ञ आरंभ हो गया। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस महायज्ञ में मतदाता अपनी वोट रूपी आहुतियां देंगे। मतदान के लिए आठों विधानसभाओं में 2066 मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें पूरे संसदीय क्षेत्र के 16 लाख 59 हजार 643 मतदाता अपने वोट डालेंगे। पहली बार गर्मी के चलते वोट डालने के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी होने से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को लाने-ले जाने के लिए वाहन के साथ सहायकर्मी उपलब्ध हैं। शांतिपूर्ण मतदान हो इसके लिए सीआरपीएफ, एसएएफ, होमगार्ड सहित विशेष पुलिस बल के 8 हजार जवान, तो 19 हजार मतदान अधिकारी व कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में तैनात किए गए हैं।

उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 70.९२ प्रतिशत वोटिंग
नागदा- पुरुष ७४.४७, महिला ९६.२०, कुल ७१.८९
महिदपुर – पुरुष ७५.६२, महिला ६९.९२, कुल ७२.८६
तराना – पुरुष ७८.७८, महिला ७१.९५, कुल ७५.२०
घट्टिया – पुरुष ७६.२१, महिला ६९.५४, कुल ७२.९६
उज्जैन उत्तर – पुरुष ६७.३२, महिला ६०.८५, कुल ६४.१२
उज्जैन दक्षिण – पुरुष ६५.२२, महिला ६१.६७, कुल ६३.४५
बडऩगर – पुरुष ७८.६३, महिला ७०.९२, कुल ७४.८६
आलोट – पुरुष ७८.३४, महिला ७१.८६, कुल ७५.१६

उज्जैन-आलोट विधानसभा : दोपहर 1 बजे तक 49.05 प्रतिशत वोटिंग
– नागदा-खाचरौद – पुरुष ५२.५४, महिला ४८.४२, कुल ५०.५३
– महिदपुर – पुरुष ५१.४१, महिला ४७.२, कुल- ४९.३५
– तराना – पुरुष – ५५.३९, महिला ५०.९२, कुल- ५३.०६
– घट्टिया – पुरुष – ५२.८८, महिला ४८.६१, कुल- ५०.८
– उज्जैन उत्तर – पुरुष ४५.२२, महिला ३८.५२, कुल- ४१.९१
– उज्जैन दक्षिण – पुरुष ४४.८४, महिला ४०.७४, कुल- ४२.८३
– बडऩगर – पुरुष ५३.६७, महिला – ४९.३६, कुल- ५१.५७

सुबह 11 बजे तक 31.5 प्रतिशत मतदान
पुरुष 35.5, महिला 28.43, कुल 31.5 प्रतिशत वोटिंग हुई।

01 बजे तक की अपडेट
– सांवेर रोड स्थित मॉडर्न स्कूल मतदान केंद्र क्रमांक 217/144 में सुभाष नगर निवासी डॉ. वर्षा तिवारी का जन्मदिन होने पर बीएलओ गिरीश शर्मा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

– चुनाव आयोग ने जन्मदिन मनाया
निर्वाचन आयोग ने लोक सभा चुनाव में यह व्यवस्था दी है कि 19 मई मतदान के दिन यदि किसी मतदाता का जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ है तो चुनाव आयोग की तरफ से केक उपलब्ध कराया जाएगा तथा मतदान के साथ ही जन्मदिन / वैवाहिक वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसी सिलसिले में मतदान केंद्र मनोविकास जवाहर नगर में मतदान करने पहुंची भव्या डावरा का आज जन्मदिन है। भव्या ने इसकी सूचना मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ को दी। चुनाव आयोग की तरफ से डिप्टी कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार केक लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदाता का जन्मदिन मनाया। चित्र में बाएं पुरूषोत्तम कुमार डिप्टी कलेक्टर मध्य में भव्या तथा दाएं भव्या की माता श्रीमती सुमन बाला डावरा

– उज्जैन के पिपलीनाका पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। बीजेपी नेता सोनू गहलोत की कांग्रेस नेता अशोक भाटी से भिडं़त हुई। वरिष्ठ नेता बटुकशंकर मौकेपर पहुंचे। पुलिस ने सभी को हटाया। बताया जा रहा है कि शिशु मंदिर मारुतीगंज पर बच्चों को मतदान सहयोग में लगाने पर भाटी ने आपत्ति ली थी।

– शासकीय कन्याशाला स्कूल (इन्द्रानगर ) मतदान केंद्र में स्कूल की अंदरूनी वायरिंग में खराबी आने से विद्युत प्रदाय बाधित हुआ। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा ठीक किया गया।

ये रहा अब तक का प्रतिशत
– 12.92 प्रतिशत हुआ, इनमें 14.7 पुरुष व 11.13 प्रतिशत महिलाएं शामिल
– मतदान एप्प के अनुसार 14 प्रतिशत मतदान हुआ

इलेक्शन झलकियां
– बूथ क्रमांक 37, सेंटपाल स्कूल में सबसे लंबी लाइन लोग हो रहे परेशान, केंद्र पर मतदान प्रक्रिया धीमी होने से लंबी कतार लग रही है। लोगों में नाराजी।

– 92 वर्ष के पद्मश्री डॉ. केशवराव सदाशिव शास्त्री मुसलगांवकर ने अपनी वयोवृद्ध पत्नी के साथ किया मतदान..।

– पूर्व मंत्री व उत्तर से विधायक पारस जैन कोयला फाटक स्थित मनोरमा परिसर के केंद्र पर साइकिल चलाकर, तो उनकी माताजी व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचीं।

– मशीन चालू नहीं होने से दाऊदखेड़ी मतदान केंद्र 217/10 पर निर्धारित समय से आधे घंटे बाद वोटिंग शुरू हुई।

– जीडीसी कॉलेज में अपने निर्धारित समय से आधे घंटे लेट शुरू हुआ मतदान।

– बेगमपुरा के नामदेव छीपा समाज धर्मशाला केंद्र पर एक ईवीएम हुई खराब। एक घंटा देरी से शुरू हो सका मतदान।

– कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय ने तराना में मतदान किया।

– विधायक मोहन यादव ने पत्नी के साथ किया मतदान।

– लोकसभा क्षेत्र तराना में मतदान करवाने आए चिकित्सा विभाग के कर्मचारी व पुलिस कर्मियों को नहीं मिला डाक मतपत्र। पुलिस प्रशासन के 800 से अधिक जवान, तो चिकित्सा विभाग से 250 मतदान कर्मियों ने नहीं डाला वोट। अधिकारियों ने मामले की जांच का दिया आश्वासन।

– बापू नगर में रहने वाली पिंकी चंदेल ने भी मतदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए बाबुल के घर से अपनी विदाई के पूर्व मतदान किया। वे अपने पति हितेश के साथ गायत्री नगर के बूथ क्रमांक 78 पर पहुंची और वोट डाला। 18 मई को ही दोनों का विवाह हुआ है।

दो माह से चल रही राजनीतिक गहमागहमी
पिछले दो महीने चल रहे राजनीतिक गहमागहमी और नेताओं के दावे-वादों के बीच अब जनता अपना मताधिकार का उपयोग करेगी। प्रशासन की ओर से संसदीय क्षेत्र में मतदान के लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

सात विधानसभा क्षेत्र में कहां-कितने मतदान केंद्र
उज्जैन जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में 1814 तथा रतलाम के आलोट विधानसभा क्षेत्र के 252 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। नागदा-खाचरौद में 265, महिदपुर में 256, तराना में 232, घट्टिया में 278, उज्जैन उत्तर में 260, उज्जैन दक्षिण में 291 तथा बडऩगर में 232 मतदान केंद्र है। इन मतदान केंद्रों पर 8 लाख 59 हजार 262 पुरुष एवं 8 लाख 10 हजार 309 महिला तथा 72 अन्य मतदाता अपने वोट डालेंगे। सभी मतदान केन्द्रों में सरलता से मतदान हो सके इसके लिए रैम्प, पीने का पानी, महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है। वहीं गर्मी से बचने के लिए मतदान केंद्रों पर शेड की व्यवस्था की व्यवस्था की गई। वहीं मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाता एवं गर्भवती महिलाओं के लिए पृथक कतार लगाई गई, ताकि मतदान करने में दिक्कत न हो। मतदाता को आवश्यक जानकारी व पेयजल व अन्य सुविधा के लिए वॉलियंटर की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा किट सहित चिकित्साकर्मी भी मौजूद हैं।

छह बजे बाद भी भीड़, तो मिलेंगे टोकन
मतदान शाम 6 बजे तक होगा। ६ बजे तक केंद्रों पर जो भी मतदाता मौजूद रहेंगे उन्हें टोकन उपलब्ध करवाए जाएगा। जब तक केंद्रों पर मतदाता होंगे, मतदान की प्रक्रिया चलती रहेगी। शाम 6 बजे बाद आने वाले मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

छुट्टी के साथ मिलेगा वेतन
मतदान करने वाले सभी कार्यरत श्रमिकों, दैनिक वेतनभोगी एवं आकस्मिक श्रमिक को अवकाश के साथ वेतन भी मिलेगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम संवैतनिक अवकाश का लाभ दिया जाएगा।

मतदान से एक घंटे पहले मॉकपोल, फिर डले वोट
सुबह 7 बजे से शुरू हुए वास्तविक मतदान के पहले वोट डालने की रिहर्सल (मॉकपोल) किया गया। यह मतदान शुरू होने से एक घंटे पहले यानी सुबह 6 बजे हर मतदान केंद्र पर किया गया।

हर दो घंटे में पता चलेगा कितने वोट डले
मतदान के दौरान हर दो-दो घंटे में बताया जाएगा कि कितने फीसदी मतदान हुआ है। सुविधा पोर्टल के माध्यम से हर दो घंटे में टर्नआउट की जानकारी दी जाएगी। यही जानकारी आयोग को भी भेजी जाएगी।

मतदान के लिए आवश्यक दस्तावेज
मतदान के लिए आयोग द्वारा पहचान हेतु 12 फोटोयुक्त दस्तावेज की सूची जारी की गई है। मतदाता सूची में नाम न होने पर कोई भी मतदाता इन फोटोयुक्त पहचान-पत्र को दिखाकर वोट डाल सकेंगे। मतदाता ईपिक कार्ड, आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉबकार्ड, पेंशन दस्तावेज, पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक, डाकघर द्वारा जारी) सर्विस पहचान-पत्र, केन्द्र या अद्र्धसावर्जिनक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटेड कंपनी, सांसद-विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान-पत्र, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्मार्ट कार्ड व स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड।

कहां कितने मतदाता
तहसील पुरुष महिला अन्य कुल

नागदा-खाचरौद 106853 101916 13 208782
महिदपुर 101712 95563 12 197287

तराना 90256 ८६५०९ ०३ १७६७६८
घट्टिया 100842 101318 06 208206

उज्जैन उत्तर 113668 110820 12 224500
उज्जैन दक्षिण 127101 122022 16 249139

बडऩगर 98451 93922 05 192378
आलोट 104379 98199 05 202583

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो