script

Loksabha Election Results : जीत का जश्न…दोपहर 2 बजे तक आए हर नतीजों में फिरोजिया बढ़ते चले गए

locationउज्जैनPublished: May 23, 2019 02:15:07 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

उज्जैन लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना शुरू हो गई है। यहां से भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है।

patrika

lok sabha election,

उज्जैन। उज्जैन लोकसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई। कौन प्रत्याशी आगे, कौन पीछे का सवाल ही नहीं उठा, क्योंकि हर राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिय बढ़त बनाते चले गए। दोपहर 2 बजे आए 11वें राउंड में फिरोजिया 2 लाख 27 हजार 708 वोटों से आगे चल रहे हैं। इधर, क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है, तो उधर बाजार में दुकानों और मेगा स्क्रीन के आगे लोग भाजपा की जीत का जश्न मनाते रहे। वहीं पूर्व मंत्री पारस जैन ने स्वयं ढोल बजाया और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

– उज्जैन ब्रेकिंग :

– मतगणना स्थल इंजीनियनिंग कॉलेज में वोटों की गिनती करते कर्मचारी, पुलिस अलर्ट, कलेक्टर शशांक मिश्र भी मौजूद हैं।

– पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 26284 से आगे
– तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 55871 से आगे

– चौथा राउंड…भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 77824 से आगे

– पांचवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 97411 से आगे

– सातवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 138392 से आगे

– आठवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 164141 से आगे
– नोवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 183878 से आगे

– दसवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 203713 से आगे

– 11वे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 227708 से आगे
उन्जैन में जीत का जश्न, पूर्व मंत्री ने बजाया ढोल
देश में भाजपा की प्रचंड जीत पर उज्जैन में भाजपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री व उत्तर विधायक पारस जैन ढोल बजाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने पहले डांस किया और फिर खुद हाथ में ढोल लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरों को मिठाई बांटी और मोदी मोदी का जयघोष किया।
सन्नाटे के बीच टीवी देखते कांग्रेस कार्यकर्ता

उज्जैन में दो तरह के तस्वीर सामने आई। प्रशासन द्वारा शहर के व्यस्ततम बाजार छतरी चौक में लगाई गई स्क्रीन पर स्थानीय चुनाव के सीधे नतीजे और देश के चुनावी हाल का प्रसारण किया जा रहा है। इसे देखने के लिए राह चलते कई लोग जुट रहे और देश के चुनावी नतीजों पर नजर डाल रहे हैं। दूसरा नजारा है क्षीर सागर स्थित राजीव गांधी भवन शहर कांग्रेस कार्यालय का। उज्जैन सहित देश में निराशाजनक प्रदर्शन पर कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है और चंद कार्यकर्ता बैठकर टीवी पर चुनावी अपडेट ले रहे हैं। सन्नाटे के बीच टीवी देखते कांग्रेस कार्यकर्ता।

डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होने में देरी

उज्जैन की बड़नगर विधानसभा में 498 मतों से भाजपा प्रत्याशी आगे। कांग्रेस की आपत्ति के कारण डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होने में देरी हुई । अन्य जगह ईवीएम पहुंचाने की कार्यवाही शुरू की जा रही है।

 

मतगणना केंद्र पर सुबह से लग गई भीड़
मतगणना केंंद्र पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। शहर में कई जगह मेगा एलईडी भी लगाई गई है, ताकि चौराहों पर लोग चुनावी गणना की ताजा जानकारी ले सकें। कई लोग मतगणना स्थल के बाहर अपनी गाडिय़ों पर बैठे-बैठे माइक से दी जा रही पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर ताजा जानकारियां आदान-प्रदान हो रही हैं।

 

mp.patrika.com पर देखिए live updates

 

बैठक में दिए थे ये निर्देश
भाजपा ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की, जिसमें नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतगणना दौरान कोई बात होने या शंका-कुशंका पर कर्मचारियों से कोई वाद-विवाद ना करें, वरिष्ठों को बताकर शांति से समस्या का हल कराएं। जिन कार्यकर्ताओं को पहली बार इस काम में लगाया गया है, उन्हें गिनती दौरान चार्ट में ठीक से मतों से इंट्री करने व अन्य सावधानी बरतने के लिए कहा गया। पार्टी ने प्रत्येक विस क्षेत्र में दो वरिष्ठ नेताओं को पूरी निगरानी रखने लगाया है। जो क्षेत्र के सभी बूथों की गिनती पर निगाह रखेंगे। बैठक में चुनाव समन्वयक तेजबहादुरसिंह चौहान ने जरूरी दिशा निर्देश दिए और चौकन्ना रहने के लिए कहा।

नाश्ता-भोजन का पार्टी ने किया इंतजाम
मतगणना ड्यूटी में लगे कार्यकर्ताओं को नाश्ता-भोजन का इंतजाम पार्टी द्वारा किया गया है। इसके लिए भी व्यवस्था तय की गई। सुबह १० बजे नाश्ता व दोपहर १२.३० बजे भोजन वितरित किया जाएगा। प्रत्याशी के जरिए ये व्यवस्था कराई गई है। कार्यकर्ताओं को अच्छा व स्वादिष्ट भोजन मिले, इसके लिए वरिष्ठों ने संबंधितों को सावधानी रखने को कहा।

इधर, कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को दी सीख
मतगणना को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा है, वहीं राजनीतिक दल भी अपने स्तर पर होमवर्क कर रहे हैं। कांग्रेस ने मतगणना के लिए बनाए गए अभिकर्ता कार्यकर्तओं के साथ बैठक व कार्यशाला की। इसमें कहा गया कि मतगणना में किसी बात को लेकर थोड़ा भी संशय हो तो बेझिझक आपत्ति दर्ज कराएं। अरिवंद नगर महाकाल परिसर में चुनाव प्रभारी मनोहर बैरागी के मार्गदर्शन व प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय की उपस्थिति में मतगणना को लेकर कार्यशाला हुई।

चुनाव मतगणना को देखते हुए बंद किया इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग
लोकसभा चुनाव की उज्जैन-अलोट लोकसभा सीट की मतगणना गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में हो रही है। सुबह पांच बजे से ही मतगणना की चहल-पहल शुरू हो गई। साथ ही पुलिस का सख्त पहरा भी लगा है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने पाइप फैक्ट्री चौराहे से इंजीनियरिंग कॉलेज होते हुए इंदौर रोड जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। यह मार्ग सिर्फ मतगणना से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व प्रत्याशी उक्त मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

मतगणना स्थल : यह है व्यवस्था
विधानसभा क्षेत्र उत्तर, दक्षिण, बडऩगर में ड्यूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारी गेट क्रमांक एक से प्रवेश करेंगे। इनके वाहनों की पार्किंग व्यवस्था इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहे के पास सर्विस रोड पर की गई है। विधानसभा क्षेत्र घट्टिया, तराना, महिद्पुर, नागदा के अधिकारी व कर्मचारी गेट क्रमांक तीन इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहे के पास से प्रवेश करेंगे। इसके लिए पार्किग की व्यवस्था मुख्य मैदान में की गई। वरिष्ठ अधिकारी, प्रेक्षक व आदि गेट क्रमांक दो से प्रवेश करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो