scriptउज्जैन नगर निगम चुनाव : दोपहर 12 बजे तक 26 फीसदी हुआ मतदान | Ujjain Municipal Corporation elections: 26 per cent polling recorded t | Patrika News

उज्जैन नगर निगम चुनाव : दोपहर 12 बजे तक 26 फीसदी हुआ मतदान

locationउज्जैनPublished: Jul 06, 2022 12:46:58 pm

Submitted by:

Nitin chawada

उज्जैन. नगर निकाय चुनाव में बुधवार को उज्जैन नगर निगम के लिए मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक करीब 26 फीसदी मतदान हो चुका था।

उज्जैन नगर निगम चुनाव : दोपहर 12 बजे तक 26 फीसदी हुआ मतदान

उज्जैन नगर निगम चुनाव : दोपहर 12 बजे तक 26 फीसदी हुआ मतदान

उज्जैन. नगर निकाय चुनाव में बुधवार को उज्जैन नगर निगम के लिए मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक करीब 26 फीसदी मतदान हो चुका था।

निकाय चुनाव के पहले चरण के दौरान उज्जैन नगर पालिक निगम के मतदान जारी है। यहा सुबह 9 बजे से मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखी गई। 12 बजे तक करीब २६ फीसदी मतदान हो चुका था। निगम चुनाव में 54 वार्डों में मतदान के लिए 568 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 121 मतदान संवेदनशील हैं। सभी मतदान केंद्रों को 67 सेक्टर में बांटा गया है। मतदान में 4 लाख 61 हजार 103 मतदाता 54 पार्षद एवं एक महापौर को चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं।
मंत्री, विधायक, कलेक्टर ने किया मतदान
उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव, उज्जैन उत्तर विधायक पारस जैन ने सपत्नीक, कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक साथ कोठी स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। इसके अलावा पूर्व निगम सभापति सोनू गहलोत ने वार्ड क्रमांक 2 दिन मतदान केंद्र पर वोट डाला। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार, ने दशहरा मैदान स्कूल में वोट डाला। भाजपा महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने भी मतदान किया।
वार्ड 24में उलझे कांग्रेस-भाजपा समर्थक
वार्ड क्रमांक 24 में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। सूचना पर भारी पुलिस दल मौके पर पहुंचा। कांग्रेस कार्यालय के आसपास पुलिस बल तैनात किया। दोनों पार्टियों की पर्ची टेबल दूर-दूर लगवाई गई।

नहीं मिली व्हीलचेयर, बुजुर्ग हुए परेशान
माधव कॉलेज में करीब 5 मतदान केंद्र हैं, लेकिन व्हीलचेयर एक ही होने से बुजुर्गों को काफी समस्या आई। यहां दिव्यांग या जरूरतमंदों को वाहन के साथ परिसर में आने को लेकर भी रोका गया। इससे लोगों में नाराजगी रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो